Thalapathy Vijay ने क्या छात्रा से किया मिसबिहेव? वीडियो में सामने आई सच्चाई

Thalapathy Vijay: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से साउथ सुपरस्टार थलपति विजय चर्चा में आ गए हैं। इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर खूब बातें हो रही हैं। यूजर्स वीडियो को देखकर रिएक्ट कर रहे हैं? आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है?

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay Misbehave Controversy: सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स के फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर थलपति विजय का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से अभिनेता चर्चा में आ गए हैं। सामने आए वीडियो को देखकर कहा जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार ने एक छात्रा के साथ मिसबिहेव किया है। हालांकि जो वीडियो सामने आया है, उसमें सच्चाई भी साफ दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

सम्मान समारोह का है वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर 2 दिन पुराना एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि साउथ सुपरस्टार थलपति विजय एक सम्मान समारोह में गए हैं। इस दौरान वे स्टेज पर हैं और छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थलपति विजय छात्रा को पहले शाल ओढ़ाते हैं। इसके बाद वे उसे एक सर्टिफिकेट देते हैं। फिर थलपति विजय फोटो खिंचवाने के लिए छात्रा के कंधे पर हाथ रखते हैं।

विज्ञापन

क्या है सच्चाई?

हालांकि इस दौरान वह कुछ भी ऐसा नहीं करते हैं, जिससे किसी महिला या युवती को कोई आपत्ति हो, लेकिन छात्रा कंधे से एक्टर का हाथ हटाती है और उनके हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचवाती हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग चर्चा करने लगे कि क्या थलपति विजय ने छात्रा के साथ कुछ ऐसा किया, जो गलत था। यहां हम साफ कर देते हैं कि वीडियो में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है और छात्रा के चेहरे पर भी स्माइल नजर आ रही है।

विज्ञापन

कहां से शुरू हुई यह चर्चा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस वीडियो का पहले केवल आधा हिस्सा शेयर किया गया, जिसमें छात्रा विजय के हाथ को हटाती नजर आई। वीडियो को देखकर लोगों ने कयास लगाए कि क्या एक्टर ने कुछ ऐसा किया है, जो छात्रा को पसंद नहीं आया या फिर लड़की के साथ कोई और हरकत की है। वहीं इंटरनेट पर जब पूरा वीडियो सामने आया तो सच्चाई खुद ब खुद सबके सामने आ गई।

विज्ञापन

अधूरा वीडियो हुआ वायरल

जी हां, पूरे वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि विजय ने कुछ भी गलत नहीं किया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी एक्टर को लेकर इस तरह की बातें सामने आई हैं। कई बार देखने को मिलता है कि सोशल मीडिया पर ऐसे अधूरे वीडियो वायरल हो जाते हैं और सेलेब्स को ट्रोल कर दिया जाता है, जबकि सच्चाई कुछ और होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ