Sanchita Ugale की मौत पर पिता ने किया बड़ा दावा, बेटी के बिहेवियर में दिखने लगे थे बदलाव

Sanchita Ugale Death Case: टीवी के पॉपुलर शो ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन के बाद अब पिता ने बड़ा दावा किया है. आइए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस के पिता का क्या कहना है?

Sanchita Ugale

Sanchita Ugale. image credit- social media

Sanchita Ugale Death Case: टीवी के पॉपुलर शो ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन के बाद से कई सवाल खड़े हैं. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन एक्ट्रेस के दोस्त और परिवार वाले अब इस पर बात कर रहे हैं और कई हैरान करनी वाली बातें और दावा कर रहे हैं. इस बीच अब संचिता के पिता ने बड़ा दावा किया है? आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

संचिता के पिता का दावा

संचिता के पिता मच्छिंद्र उगाले ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है. उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी लंबे समय से मानसिक दबाव और परेशानियों का सामना कर रही थी. एक इंटरव्यू के दौरान मच्छिंद्र उगाले ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ समय से अपनी बेटी के बिहेवियर में कई बदलाव देखे थे.

विज्ञापन

क्या बोले एक्ट्रेस के पिता?

संचिता के पिता के अनुसार, संचिता कई बार बिना किसी वजह के उदास हो जाती थीं. उन्होंने कहा कि कभी-कभी वो सामान्य और खुश नजर आती थीं, लेकिन अचानक गहरी उदासी में चली जाती थीं. परिवार को इस बदलाव का एहसास था और इसी वजह से वो संचिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताने की कोशिश कर रहे थे.

दवाब में थीं संचिता- पिता

इतना ही नहीं बल्कि संचिता के पिता ने ये भी दावा किया कि उनकी बेटी को लगातार किसी ना किसी तरह के दबाव का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका कहना है कि कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे. उनके अनुसार, पैसे और अन्य मामलों को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था.

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

इस दौरान संचिता के पिता बेहद इमोशनल थे और उन्होंने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई है. उनका कहना है कि जो कुछ भी उनकी बेटी ने झेला, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए. साथ ही पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है. देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ