OTT पर कहां देख सकेंगे Bigg Boss 20? जान लें सलमान खान के शो का डेट और टाइम

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब आ चुका है. शो के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. आइए जानते हैं कि इस शो को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं?

Bigg Boss 20

'बिग बॉस 20' का डेट और टाइम. image credit- salman khan instagram

विज्ञापन

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही शुरू होने वाला है. शो के शुरू होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में फैंस और शो के चाहने वाले इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि सलमान खान का ये शो ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं? इसकी डेट से लेकर टाइम पर नजर डालते हैं.

कब और कहां देख सकेंगे शो?

‘बिग बॉस 20’ की बात करें तो इस बार सलमान खान के शो का 20वां सीजन आने वाला है. शो के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ इस बार 6 सितंबर 2026 से शुरू हो रहा है. अगर आप भी शो का इंतजार कर रहे हैं, तो इस शो को आप रोज रात 9 बजे से देख पाएंगे. इसका स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो प्लस हॉटस्टार होगा.

Advertisment

टीवी पर कहां आएगा?

वहीं, अगर टीवी की बात करें तो इस शो को आप कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देख सकेंगे. ये शो सातों दिन टेलिकास्ट होगा. सलमान खान के शो की बात करें तो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा धमाका होने वाला है. शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार शो में टीवी, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और डिजिटल दुनिया के नामचीन चेहरे नजर आने वाले हैं.

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कच्चा बादाम फेम एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का भी नाम शामिल है. इसके अलावा इस लिस्ट में अर्शिफा खान, काजी तौकीर और कुशल तंवर जैसे नाम भी हैं. साथ ही इस लिस्ट में खुशी दुबे, युक्ति कपूर और उदिता सिंह का भी नाम शामिल है. इसके अलावा इस लिस्ट में गीता बसरा, सुनील पाल, मैरी कॉम और शोविक चक्रवर्ती भी हैं.

शो का 20वां सीजन

गौरतलब है कि पिछले 2 दशकों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. हर साल शो में कुछ अलग नजर आता है और एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स इसका हिस्सा बनते हैं. इस बार इसका 20वां सीजन है, तो ये और भी खास है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि इस बार शो में क्या खास होने वाला है.

विज्ञापन

सलमान खान करेंगे होस्ट

शो के इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करने वाले वाले हैं. शो के कई प्रोमो और ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को पसंद आया है. इस शो में कंटेस्टेंट्स को एक वरदान भी मिलेगा, जो घरवालों के लिए बेहद खास होगा. साथ ही ये भी देखना दिलचस्प होगा कि शो में कौन-कौन लोग बतौर कंटेस्टेंट्स आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ