Mirzapur: The Movie के लिए किसने ली सबसे ज्यादा फीस? मेकर्स ने स्टारकास्ट पर खर्च किए करोड़ों

Mirzapur: The Movie Cast Fees: पॉपुलर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फिल्म अपनी रिलीज के बिल्कुल करीब आ चुकी है.

Mirzapur: The Movie

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट की फीस. image credit- pankaj tripathi instagram

Mirzapur: The Movie Cast Fees: पॉपुलर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के रिलीज होने में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बीच फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस किसने ली है?

विज्ञापन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के स्टार्स की फीस

पंकज त्रिपाठी

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में सबसे ज्यादा फीस पंकज त्रिपाठी ने ली है और वो इस फिल्म के सबसे महंगे एक्टर हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, उन्होंने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस वसूली है.

विज्ञापन

अली फजल

इस फिल्म में अली फजल भी गुड्डू पंडित के किरदार में भौकाल मचाते नजर आएंगे. फिल्म के लिए उनकी फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

जितेंद्र कुमार

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में जितेंद्र कुमार, बबलू पंडित के किरदार में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस रोल के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये की फीस ली है.

विज्ञापन

श्वेता त्रिपाठी

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में श्वेता त्रिपाठी भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए करीब 95 लाख रुपये की फीस मिली है.

दिव्येंदु शर्मा

फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु शर्मा की धमाकेदार वापसी हो रही है. खबरों की मानें तो, इस आइकॉनिक रोल के लिए दिव्येंदु को करीब 3 करोड़ रुपये की फीस दी गई है.

विज्ञापन

फिल्म का बजट

फिल्म की कास्ट की फीस पर मेकर्स ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया है और जेब से करोड़ों रुपये निकाले हैं. फ्लिकऑनक्लिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का अनुमानित बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन मेकर्स की तरफ से बजट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. फिल्म को लेकर बज बन रहा है और इसकी रिलीज का इंतजार हो रहा है. ऐसे में फिल्म से धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितनी ओपनिंग करती है और इसको पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ