News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Anupama Upcoming Episode: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। जहां आखिरी बार देखने को मिला था कि अनुपमा और अनुज का आमना-सामना हो जाता है, जिसके बाद अनुपमा वहां से भाग जाती है और एक पार्क में बैठकर रोने लगती है।
अनुपमा, यशदीप के सामने अपने अतीत से पर्दा उठाएगी और फिर घर आकर खुद को कमरे में बंद कर लेगी। वहीं दूसरी तरफ आध्या को पता चल जाएगा कि अनुज ने अनुपमा को देख लिया है। वह अनुज को धमकी देगी कि वह अनुपमा से दूर रहे। आइए जानते हैं कि शो में आगे क्या होने वाला है।
https://www.instagram.com/reel/C2vuh5ovcgx/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा एक फैसला लेगी और तय करेगी कि उसे किसी पर ध्यान नहीं देना है और वह सिर्फ अपने काम पर फोकस करेगी। अनुपमा अपने आंसू छिपाकर यशदीप की मां से मिलेगी और दोनों से माफी मांगेगी। इसके बाद वह फिर से काम शुरू करने के लिए कहेगी। वहीं दूसरी तरफ श्रुति को अनुज पर शक होगा। वह अनुज से सवाल करेगी लेकिन अनुज झूठ बोलकर बात को टाल देगा।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के नाम पर फर्जीवाड़ा, प्रोडक्शन कंपनी ने जारी किया नोटिस
आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने नए दिन की शुरुआत करते हुए यशदीप के साथ काम पर निकलेगी। वहीं दूसरी ओर अनुज भी श्रुति के फोन से जोशी बेन को कॉल करेगा और अनुपमा की आवाज सुनकर शांत हो जाएगा। उधर, अनुपमा रास्ते में यशदीप को अपने अतीत के बारे में बताएगी। वह यशदीप से कहेगी कि अनुज उसका एक्स पति है। यह उसकी दूसरी शादी है।
https://www.instagram.com/p/C2vuKyxP1J9/
उधर, पाखी भी टीटू के साथ अपनी दाल गलाने में लग जाएगी। वह टीटू के साथ शाह हाउस के बाहर टैक्सी में बैठी होगी और उसे साथ में काम करने के लिए थैंक्यू बोलेगी। इसके बाद जैसे ही पाखी टैक्सी से बाहर निकलेगी तो उसके हाथ से सामान नीचे गिर जाएगा। सामान उठाने के लिए टीटू भी टैक्सी से बाहर आ जाएगा तभी पाखी उसे गले लगा लेगी। यह सब डिंपल देख लेगी। वहीं टीटू डिंपी को देखकर डर जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें टेलीविजन, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।