Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Aadar Jain ने मिस्ट्री गर्ल संग रिश्ते पर लगाई मुहर, फिर नई गर्लफ्रेंड का हाथ थामे दिखे एक्टर

Aadar Jain Confirm Relationship With Mystery Girl: तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने अब अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपनी लेडी लव को दुनिया से मिलवाया है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Apr 24, 2024 18:43
Aadar Jain Confirm Relationship With Mystery Girl
Image Credit: Google

Aadar Jain Confirm Relationship With Mystery Girl: बी-टाउन की दिवाली पार्टी न सिर्फ सेलेब्स बल्कि फैंस के लिए भी काफी एक्साइटिंग रही। इस दौरान कई ऐसे सीक्रेट्स बाहर आए जिनकी किसी को कोई खबर नहीं थी। इन्हीं में से एक था तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन (Aadar Jain) का नया रिलेशनशिप। दरअसल, करीना कपूर (Kareena Kapoor) की दिवाली पार्टी में आदर जैन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे। इसके बाद से ऐसी खबरें उड़ने लगी कि ये उनकी नई गर्लफ्रेंड है।

यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur संग डेटिंग रूमर्स के बीच आया Badshah का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या रैपर ने दिया कोई नया हिंट?

---विज्ञापन---

आदर जैन ने किया रोमांटिक पोस्ट

वहीं, अब एक्टर ने इन रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इतना ही नहीं अब आदर जैन ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने कबूल कर लिया है। कुछ देर पहले आदर जैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम आकउंट से एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने नए रिश्ते पर मुहर लगा दी है। इस पोस्ट में एक्टर एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस पोस्ट में किसी का चेहरा दिखाई नहीं दिया। लेकिन समझने वालों के लिए तो इशारा ही काफी है। वहीं, इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लाइट ऑफ माय लाइफ।’

https://fujifilm-x.com/) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>

---विज्ञापन---

कंफर्म किया रिलेशनशिप

इससे साफ हो गया है कि एक्टर अब तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद मूव ऑन कर गए हैं। अब आदर जैन इस हसीना के साथ इश्क लड़ा रहे हैं। वहीं, अब आदर के इस पोस्ट पर उनके कज़न रिद्धिमा (Riddhima Kapoor Sahni) का भी कमेंट आया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं आपकी “लाइट” से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।’ बता दें, आदर जैन की लेडी लव का नाम अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) है। अलेखा पेशे से एक वैलनेस कोच और एंटरप्रेन्योर हैं।

फैंस के रिएक्शन

हैरानी की बात तो ये है कि आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करती हैं। ये देखकर तो अब यूजर्स भी दंग रह गए हैं। वहीं, अब सभी लोग आदर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘लोग दूसरी रोशनी की तलाश में तारा को छोड़ रहे हैं, लानत है!’ एक फैन ने लिखा, ‘OMG!!!!!!! तो कंफर्म है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘आप और तारा सबसे खूबसूरत जोड़ी हैं।’ तो कोई बोला, ‘कोई और बन गई होगी आंख का तारा… आसमान पर बहुत सारे सितारे हैं… उठते और चमकते हुए…।’ वहीं, कुछ लोग इस कपल को बधाई देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

First published on: Nov 13, 2023 06:54 PM

संबंधित खबरें