Mrunal Thakur संग डेटिंग रूमर्स के बीच आया Badshah का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या रैपर ने दिया कोई नया हिंट?

Badshah Cryptic Post Amid Mrunal Thakur Dating Rumours: बादशाह ने मृणाल ठाकुर संग चल रहे डेटिंग रूमर्स के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया है जिसके बाद फैंस का शक और भी गहरा हो गया है। अब रैपर का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

Badshah Cryptic Post Amid Mrunal Thakur Dating Rumours

Image Credit: Google

Badshah Cryptic Post Amid Mrunal Thakur Dating Rumours: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) को लेकर अब खबरों का बाजार गर्म है। बादशाह और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की डेटिंग रूमर्स सुर्खियां बटोर रही हैं। जिस तरह से ये दोनों शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की दिवाली पार्टी में नजर आए उसके बाद लोगों के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि क्या बादशाह और मृणाल ठाकुर रिलेशनशिप में हैं। अब इन अफवाहों के बीच बादशाह ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद फैंस को इन रूमर्स पर यकीन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badshah Cryptic Post Amid Mrunal Thakur Dating Rumours

Image Credit: Instagram

बादशाह ने शेयर किया मृणाल का पोस्ट

बता दें, सबसे पहले तो बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मृणाल की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमे ये रूमर्ड कपल शिल्पा शेट्टी के साथ पोज देता दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है ‘दो फेवरेट्स’। इसके बाद सोशल मीडिया पर बादशाह का एक क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इसे यूजर्स मृणाल ठाकुर से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोगों को तो ऐसा भी लग रहा है कि कहीं ये बादशाह का कोई हिंट तो नहीं है। वो अपने रिलेशनशिप को कंफर्म तो नहीं कर रहे।

विज्ञापन
Badshah Cryptic Post Amid Mrunal Thakur Dating Rumours

Image Credit: Instagram

बादशाह ने कही ये बात

हुआ ये कि उन्होंने अब अपनी स्टोरी पर बिना किसी का नाम लिए कुछ अजीब सी लाइन लिखी है। रैपर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘तो समझने की कोशिश कर, सिक्का उछल गया है।’ हालांकि, इससे कुछ भी साफ नहीं हुआ है कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन फिर भी फैंस इसमें उनके और मृणाल के बीच रिश्ते का लिंक ढूंढ रहे हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर इस पर रिएक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। अब देखना होगा कब ये दोनों इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/scrollandplay/status/1723623324058869764?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1723623324058869764%7Ctwgr%5Ea1490ce0ee99d504dc228be9ea067caea87fa082%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fentertainment%2Fbadshah-is-dating-actress-mrunal-thakur-who-is-6-years-younger-to-him%2F438121%2F

बादशाह और मृणाल का वीडियो वायरल

वहीं, बात अगर उस वायरल वीडियो की करें जिसके बाद ये सब खबरें सोशल मीडिया पर फैली हैं, तो इसमें बादशाह और मृणाल को पार्टी में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं दोनों को एक ही कार से जाते हुए भी देखा गया है। ये नजारा देखने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। अब सभी लोग इनके बीच क्या पक रहा है ये जानने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ