फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, वेब सीरीज XXX से जुड़ा है मामला

ekta kapoor

ekta kapoor

प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं। वेब सीरीज XXX में सैनिकों और उनके परिजनों की भावनाओं को आहत करने को लेकर बेगूसराय में एक पूर्व सैनिक की शिकायत पर कोर्ट ने वारंट जारी किया है।

विज्ञापन

बेगूसराय कोर्ट (बिहार) के द्वारा जारी वारंट के खिलाफ एकता कपूर ने SC का दरवाजा खटखटाया था। एकता कपूर ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, लेकिन हाईकोर्ट सुनवाई में विलंब कर रहा है इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

विज्ञापन

सभी के लिए उपलब्ध है कंटेंट 

कोर्ट ने कहा- “कुछ करना होगा। आप इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को प्रदूषित कर रहे हैं। ओटीटी (ओवर द टॉप) कंटेंट सभी के लिए उपलब्ध है। आप लोगों को किस तरह का विकल्प प्रदान कर रहे हैं? इसके विपरीत आप युवाओं के दिमाग को दूषित कर रहे हैं।” कपूर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की गई है, लेकिन इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि मामला जल्द ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने पहले भी इसी तरह के मामले में कपूर को संरक्षण दिया था।

विज्ञापन

हम उन लोगों के लिए जिनके पास आवाज नहीं है 

रोहतगी ने कहा कि कंटेंट सब्स्क्रिप्शन आधारित है और इस देश में चॉइस की स्वतंत्रता है। कोर्ट ने कहा- “हर बार जब आप इस अदालत आते हैं…. हम इसकी सराहना नहीं करते। “यह अदालत उन लोगों के लिए काम करती है जिनके पास आवाज नहीं है। जिन लोगों के पास हर तरह की सुविधाएं हैं, अगर उन्हें न्याय नहीं मिल सकता है तो आम आदमी की स्थिति के बारे में सोचें। हमने आदेश देखा है और हमें अपनी आपत्ति है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ