Gadar 2 के बाद Sunny Deol ने करियर से लिया शॉर्ट ब्रेक! पिता को लेकर अमेरिका गए एक्टर

Sunny Deol Took Dharmendra to US

Sunny Deol Took Dharmendra to US

विज्ञापन

Sunny Deol Took Dharmendra to US: हाल ही में अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्मेंस दिया है।

इन दिनों अभिनेता सनी देओल भी अपनी फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि एक्टर ने अपने करियर से शार्ट ब्रेक लिया है।

Advertisment

पिता को लेकर अमेरिका गए सनी देओल

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीते कुछ टाइम से सनी देओल के पिता धर्मेंद्र को हेल्थ इशूज से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सनी देओल अपने पिता को इलाज के लिए अमेरिका ले गए हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्हें वहां 15 से 20 दिन रहना होगा, जिससे अच्छे से धर्मेंद्र का इलाज हो सके और उनका ध्यान रखा जा सकें।

धर्मेंद्र को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है- रिपोर्ट्स 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि अभिनेता धर्मेंद्र को 87 की साल की उम्र में सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उनके बेटे सनी देओल इलाज के लिए अपने पिता को अमेरिका ले गए हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र की सेहत को लेकर जानकारी है कि कोई चिंता की बात नहीं है।

विज्ञापन

‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में सनी देओल

बता दें कि सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया और फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब अपने पिता के इलाज के लिए एक्टर ने अपने करियर से छोटा-सा ब्रेक लिया है और वो उनके साथ यूएस गए है।

विज्ञापन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे धर्मेंद्र 

वहीं, हाल ही में धर्मेंद्र भी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने शबाना आजमी के साथ लिपलॉक किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद शानदार कलेक्शन किया और जमकर नोट छापे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ