Gadar 2 Box Office Collection Day 29: 'Jawan' से मात खाने के बावजूद Gadar 2 ने तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड, 29वें दिन रहा इतना कलेक्शन

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 29

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 29

विज्ञापन

Gadar 2 Box Office Collection Day 29: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Amessha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा होने वाला है। इस एख महीने के अंदर फिल्म ने कमाई की शानदार सीढ़ियां चढ़ी। हालांकि, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) की वजह से ‘गदर 2’ की कमाई पर थोड़ा ब्रेक लगा, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने एक बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां… ‘गदर 2’ ने 29वें दिन 1 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 510.99 करोड़ हो गया।

इसके साथ सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी।

Advertisment

Baahubali 2 का Gadar 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड 

इसके बाद इस फिल्म का रिकॉर्ड शाहरुख खान (SRK) की ‘पठान’ (Pathaan) ने ब्रेक किया था। वहीं अब इस रिकॉर्ड को सनी देओल की ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 29) ने ब्रेक कर दिया है। उम्मीद लागई जा रही है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर शाहरुख खान की ‘जवान’, ‘गदर 2’ के इस रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती है।

विज्ञापन

क्या इतने पर ही सिमट जाएगी Gadar 2?

महीने भर से बॉक्स ऑफिस पर अपना डेरा जमाए हुए बैठी सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ शुक्रवार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से लेकर अब तक फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर SRK की ‘जवान’ रिलीज न होती तो ‘गदर 2’ 550करोड़ के आंकड़े के बेहद नजदीक होती। अब देखना ये है कि ये वीकेंड फिल्म के लिए हरा भरा साबित होता है या सुखा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ