Jawan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रहा Jawan, दो दिनों में ही 100 करोड़ के पार पहुंचे SRK
Edited By Vandana Saini

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 2
Edited By Vandana Saini

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 2
Jawan Box Office Collection Day 2: चार साल बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बड़े पर्दे पर नए अवतार में उतरे और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। ‘पठान’ (Pathaan) के बाद ‘जवान’ (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने जा रही है, जो अपने नाम कई रिकॉर्ड करेगी और कई फिल्मों को रिकॉर्ड्स को तोड़ेगी, जिसमें खुद SRK की ‘पठान’ (Pathaan) का नाम भी शामिल है। ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection) ने रिलीज होते ही 75 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया, जो किसी भी फिल्म के लिए थोड़ा मुश्किल साबित होता है।
100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) को 3 दिन का समय लगा था। हालांकि, ‘पठान’ (Pathaan) ने दो दिनों के अंदर 100 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार किया था। ऐसे में अब SRK की ‘जवान’ का जादू भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है।
#Jawan *Day 2* at national chains… Nett BOC… Update: Fri, 11.30 pm…
⭐️ #PVRInox: ₹ 17.90 cr
⭐️ #Cinepolis: ₹ 4.55 cr
⭐️ Total: ₹ 22.45 cr
⭐️ #MovieMax: ₹ 70.50 lacs [till 10.30 pm]
⭐️ #Miraj: ₹ 1.67 cr [till 10 pm]— taran adarsh (@taran_adarsh) September 8, 2023
फिल्म (Jawan Box Office Collection Day 2) ने रिलीज के दूसरे दिन शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 53 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 127.50 करोड़ का रहा। ऐसे में अब वीकेंड पर तो ‘जवान’ ताबड़तोड़ कमाई करेगी। फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया था, जिसके हिसाब से ‘जवान’ का हिंदी वर्जन जबरदस्त कमाई के आंकड़े पार कर रहा है।
Thank you for all the love and appreciation for #Jawan!! Stay safe and happy… Please keep sending in the pics and videos of all of you enjoying at the movies…. And I will be back soon to see all of them! Until then… Party with Jawan in the theatres!! Lots of love and…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 8, 2023
एक तरफ ‘जवान’ कमाई के झंडे गाड़ रही है। वहीं शाहरुख खान (SRK) भी अपने फैंस के साथ लगातार सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं और उनको धन्यवाद कह रहे हैं। हाल में किंग खान ने एक ट्वीट करते हुए फैंस को उनकी की दो दिनों की सफलता के लिए थैंक्स कहते हुए एक पोस्ट साझा किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: