Sunita Ahuja Crying Video In Lock Upp 2: लॉकअप 2 नाम के रियलिटी शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. शो में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कई बार अपनी जिंदगी के राज खोले, लेकिन हाल ही में खाने को लेकर उनका गुस्सा और रोना सबका ध्यान खींच गया. दरअसल, सुनीता शो की बदहाली और खाने की खराब क्वालिटी देखकर पूरी तरह टूट गई और बिलखकर रोने लगीं. उन्होंने शो में दिए जा रहे सूप की तुलना ‘गाय के पेशाब जैसी…’ (Cow’s piss) कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका ये कमेंट वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर मचेगा ‘महा-गदर’, 6 से 12 जुलाई के बीज रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज
खाने की खराब क्वालिटी पर फूटा गुस्सा
‘लॉकअप: सच या सजा’ शो के जेल वाले माहौल में कंटेस्टेंट्स को काफी कठिन परिस्थितियों में रखा जा रहा है. हाल ही के एक एपिसोड में जब घरवालों को खराब खाना परोसा गया, तो सुनीता आहूजा का सब्र टूट गया. सुनीता ने मेकर्स को गाली देते हुए कहा कि ‘क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी? मेरे बच्चे यानी उनके को-कंटेस्टेंट्स) भूखे हैं? यह सूप गाय के पेशाब जैसा लग रहा है, और इसमें कुछ गंदगी भी मिली हुई है.’
भूख हड़ताल पर बैठे कंटेस्टेंट
खाने की खराब क्वालिटी मिलने पर, कंटेस्टेंट विरोध में खाना खाने से मना कर दिया और पूरी रात भूखे पेट सोईं. अगली सुबह परेशान होकर वे फूट-फूटकर रोने लगीं. इतना ही नहीं. सुनिता ने रोते हुए अपने पति गोविंदा की बातों को याद किया और बोली- “मुझे आज ही अपने घर जाना है, मैं और नहीं झेल सकती. मुझे ची-ची (गोविंदा) बार-बार मना कर रहे थे कि इस शो में मत जाओ. जब-जब मैंने उनकी बात नहीं मानी है, मुझे हमेशा पछताना पड़ा है.”
यह भी पढ़ें: कौन हैं रोहन ठक्कर, जिन पर आया ‘कपूर खानदान की लाडली’ का दिल? जानें नए ‘कपूर
ब्रेकफास्ट कमाने वाले टास्क को छोड़ा
शो में आगे ब्रेकफास्ट कमाने वाले टास्क की शुरुआत हुई, जिसमें हिस्सा लेने के लिए सुनीता ने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘वह कचरा नहीं हैं। इस दौरान को-कंटेस्टेंट राम कपूर उन्हें चुप कराते और संभालते नजर आए.’
रितेश देशमुख ने दिया सहारा
जब रितेश देशमुख जेल के अंदर एक टास्क के लिए पहुंचे, तो सुनीता उन्हें देखकर फूट फूटकर रोने लगीं. उन्होंने अपने बच्चों से मिलने की जिद की. सुनीता का ये हाल देखकर रितेश भी संवेदनशीलता साथ सुनीता को गले लगाते हुए नजर आए.
यह भी पढ़ें: Money Heist से 1000 गुना ज्यादा फाड़ू है 8 एपिसोड वाली ये थ्रिलर सीरीज, Netflix पर कर
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines