अगर आप भी आने वाले वीकेंड मूवी नाइट प्लान कर रहे हैं, तो इन फिल्मों और सीरीजों की लिस्ट को भूलकर भी मिस ना करें. धांसू कहानियों के साथ आप सस्पेंस और थ्रिल भी मिलेगा. यह सभी फिल्में कोई नेटफ्लिक्स, तो कोई प्राइम वीडियो पर आएगीं.
पेद्दी

2 / 12
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेद्दी, नेटफ्लिक्स पर 9 जुलाई 2026 को आ सकती है. यह एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, जो थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाएगी.
इक्का

3 / 12
यह इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज है, जिससे सनी देओल अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस हाई-वोल्टेज कोर्टरूम एक्शन-थ्रिलर ड्रामा में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
आई एम नॉट अफरेड

4 / 12
यह एक रहस्यमयी सर्वाइवल मिस्ट्री ड्रामा सीरीज जो इस फ्राइडे रिलीज के लिए तैयार है. इसे आप 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसकी कहानी आपके होश उड़ा देगी.
नथिंग टू लूज

5 / 12
नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई को यह फ्रेंच क्राइम फिल्म रिलीज होगी, जिसमें मां और बेटे की रिश्ते से जुड़ी एक मार्मिक कहानी को दिखाया गया है. मां के बेटे के लिए प्यार आपको भावुक कर सकता है.
लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी सीजन 1

6 / 12
नेटफ्लिक्स पर 9 जुलाई को यह फैमिली स्ट्रगल पीरियॉडिक ड्रामा रिलीज होगा, जिसकी कहानी इंगॉल्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी.
शिपव्रेक नाइटमेयर ऐट सी

7 / 12
नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को एक मजेदार डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी, जिसमें 2012 में एक लग्जरी शिप डूबने के बारे में दिखाया और बताया गया है. इस घटना 32 लोगों की मौत हो घई.
बाल्टी

8 / 12
सोनी लिव पर 10 जुलाई को यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज होगी. फिल्म की कहानी में चार कब्बडी खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है. यह फिल्म ओरिजनली मलयालम भाषा में है, लेकिन हिंदी भाषा में यह मूवी सोनी लिव पर देखी जा सकती है.
ब्रदर एंड सिस्टर्स

9 / 12
जियो हॉटस्टार पर यह सीरीज 8 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. यह एक साउथ इंडियन फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसके एपिसोड्स हर बुधवार को रिलीज किए जाते हैं.
X-Men 97

10 / 12
जियो हॉटस्टार पर यह सीरीज 8 जुलाई 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो टीम एक्स मेन पर आधारित है. मार्वल लवर्स के लिए यह सीरीज बड़ी मजेदार साबित हो सकती है.
लैंड ऑफ फुटबॉल

11 / 12
जियो हॉटस्टार पर यह डॉक्यूमेंट्री 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है. फुटबॉल लवर्स के लिए यह डॉक्यूमेंट्री बेहद खास होने वाली है.
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2

12 / 12
जियो हॉटस्टार पर यह सीरीज 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है. दरअसल, इस सीरीज के सीजन 2 का हर एपिसोड शुक्रवार को रिलीज होता है. इसीलिए इस सीरीज का नया एपिसोड जल्द ही जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाला है.