कौन हैं रोहन ठक्कर, जिन पर आया 'कपूर खानदान की लाडली' का दिल? जानें नए 'कपूर दामाद' की नेटवर्थ और शाही लाइफस्टाइल

Who is Rohan Thakkar: कपूर खानदान की लाडली अंशुला आज यानी 6 जुलाई 2026 को रोहन ठक्कर से शादी करने वाली हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान के दामाद बनने वाले रोहन क्या करते हैं?

Who is Rohan Thakkar
1 / 6
Who is Rohan Thakkar

आज हम जानेंगे कि कपूर खानदान के होने वाले दामाद रोहन ठक्कर की नेटवर्थ और शाही लाइफस्टाइल के बारे में. लाइमलाइट और चकाचौंध से दूर रहने वाले रोहन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे जाना-माना नाम हैं.  

विज्ञापन

कपूर खानदान की लाडली बेटी

कपूर खानदान की लाडली बेटी2 / 6

आज कपूर खानदार की लाडली बेटी अंशुला कपूर की शादी होने वाली है. लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी रचा रही हैं. अंशुला जहां इंफ्लुएंसर हैं, वहीं रोहन मनोरंजन जगत का बड़ा नाम हैं. हालांकि, वे लाइमलाइट से दूर रहकर पीछे कई महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन

कौन हैं रोहन ठक्कर?

कौन हैं रोहन ठक्कर?3 / 6

रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) पेशे से एक बेहद टैलेंटेड स्क्रीनराइटर और फिल्म मेकर हैं. लाइमलाइट और चकाचौंध से दूर रहने वाले रोहन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे एक जाना-माना नाम हैं. रोहन ठक्कर मुख्य रूप से करण जौहर के डिजिटल विंग Dharmatic Entertainment के साथ बतौर फ्रीलांस स्क्रिप्ट और स्क्रीनराइटर जुड़े हुए हैं.

शॉर्ट फिल्में और प्रोजेक्टस पर किया काम

शॉर्ट फिल्में और प्रोजेक्टस पर किया काम4 / 6

उन्होंने कई क्षेत्रीय भाषाओं के प्रोजेक्ट्स और शॉर्ट फिल्मों के लिए लेखन किया है, जिन्हें समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया है. फिल्मों में आने से पहले वह एडवरटाइजिंग और डिजिटल मीडिया में सक्रिय थे. बता दें कि उन्होंने पुणे की मशहूर फ्लेम यूनिवर्सिटी से एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद मास्टर्स के लिए वे न्यूयॉर्क चले गए.

विज्ञापन

रोहन ठक्कर की नेटवर्थ

रोहन ठक्कर की नेटवर्थ5 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री इनसाइडर्स के अनुसार, 32 वर्षीय रोहन ठक्कर की कुल नेटवर्थ लगभग $1 मिलियन यानी ₹8.5 करोड़ के आसपास है. दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'फैनकाइंड' (Fankind) एनजीओ की फाउंडर अंशुला कपूर की कुल संपत्ति भी लगभग ₹8 करोड़ ही है, यानी दोनों वित्तीय रूप से एक-दूसरे के बराबर खड़े हैं.

शाही लेकिन शांत लाइफस्टाइल

शाही लेकिन शांत लाइफस्टाइल6 / 6

रोहन का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी पर्सनालिटी के बारे में कई राज खोलता है. जहां चमचमाती गाड़ियों की जगह किताबें, ट्रेवलिंग, कॉफी और अंशुला के साथ बिताए शांत पलों की तस्वीरें ज्यादा हैं. रोहन और अंशुला दोनों को ही दुनिया घूमने का बेहद शौक है और वे अक्सर यूरोप, न्यूयॉर्क और दुनिया के अलग-अलग कोनों से अपनी खूबसूरत वैकेशन फोटोज शेयर करते रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन