Money Heist से 1000 गुना ज्यादा फाड़ू है 8 एपिसोड वाली ये थ्रिलर सीरीज, Netflix पर कर रही जबरदस्त ट्रेंड

Best Thriller Netflix Series: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों ये थ्रिलर जापानी सीरीज भयंकर ट्रेंड कर रही है. इसमें Money Heist की तरह बैंक रॉबरी से जुड़ी कहानी दिखाई गई है, जिसमें सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलेगा.

human vapor netflix series
1 / 6
human vapor netflix series

इस जापानी सीरीज में साइंस और फिक्शन कॉन्सेप्ट का भी इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि यह सीरीज 1960 की क्लासिक जापानी फिल्म 'The Human Vapor' का आधुनिक रीबूट है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है.  

विज्ञापन

कौन सी है ये सीरीज?

कौन सी है ये सीरीज?2 / 6

इस जापानी का नाम है- 'Human Vapor'. 2 जुलाई 2026 को यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसके बाद यह लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. लोग धीरे धीरे इस धांसू सीरीज को देखना पसंद कर रहे हैं. Money Heist की तरह बैंक रॉबरी की कहानी सीरीज को और रोचक बनाती है.

विज्ञापन

क्या है 'Human Vapor' की खौफनाक कहानी?

क्या है 'Human Vapor' की खौफनाक कहानी?3 / 6

इस सीरीज की कहानी की शुरुआत लाइव टीवी पर एक प्रोफेसर के अचानक फूलने और ब्लास्ट होने (विस्फोट) की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से होती है. इस हत्या के पीछे एक रहस्यमयी कातिल है, जिसे 'Human Vapor' कहा जा रहा है.

सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस सीन्स

सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस सीन्स4 / 6

इस सीरीज में आपको पल पल में गजब के सस्पेंस से भरे सीन्स नजर आएंगे. यह कातिल खुलेआम पुलिस को चुनौती देता है और पहले से घोषणा (Pre-announce) करके एक के बाद एक बड़ी हत्याएं और बैंक डकैतियां करता है. खोजी रिपोर्टर, कातिल, पुलिस, चोरी से भरी ये सीरीज फुल एंटरटेनमेंट का डोज है.

विज्ञापन

जबरदस्त थ्रिलर सीन्स

जबरदस्त थ्रिलर सीन्स 5 / 6

इस सीरीज के शोरनर और लेखक योन सांग-हो हैं, जिन्होंने 'ट्रेन टू बुसान' और 'हेलबॉउंड' जैसी दुनिया को हिला देने वाली थ्रिलर फिल्में दी हैं. सीरीज में इंसान के गैस बनने और उड़ने के दृश्यों को बड़ी बारीकी से तैयार किया गया है. लोगों को सीरीज के सीन्स, विजुअल इफेक्ट्स और कहानी सब बहुत पसंद आ रहे हैं.

कमजोर दिल वालों के लिए नहीं ये सीरीज

कमजोर दिल वालों के लिए नहीं ये सीरीज6 / 6

इसमें केवल चोर-पुलिस का खेल नहीं है, बल्कि रोंगटे खड़े करने वाले मर्डर और साइंटिफिक थ्रिल का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है. अगर आप फिक्शन और थ्रिलर से भरी सीरीजें देखना पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए ही है. इसमें कुल 8 एपिसोड्स हैं, जो फुल मनोरंजन करेंगे. इसे 6.8 IMDb रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन