उर्फी जावेद के टॉपलेस वीडियो पर सुधांशु पांडे ने की टिप्पणी, अब एक्ट्रेस बोलीं- 'डायलॉग नहीं मिल रहे तो..'

उर्फी जावेद के टॉपलेस वीडियो पर सुधांशु पांडे ने की टिप्पणी, अब एक्ट्रेस बोलीं- 'डायलॉग नहीं मिल रहे तो..'

उर्फी जावेद के टॉपलेस वीडियो पर सुधांशु पांडे ने की टिप्पणी, अब एक्ट्रेस बोलीं- 'डायलॉग नहीं मिल रहे तो..'

मुंबई: उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर अपने कपड़ों और ड्रेसिंग सेंस को लेकर टिप्पणी करने वालों पर आक्रामक होती नजर आईं हैं। हाल ही में उन्होंने टॉपलेस होकर लड्डू खाते हुए फैंस को दिवाली विश किया था, जिसपर अनुपमा फेम सुधांशु पांडे (Anupamaa fame Sudhanshu Pandey) कमेंट करते हुए इसे ‘भयानक’ भयानक  बताया। अब इसपर उर्फी का जवाब आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने सुधांशु को अपने शो अनुपमा (Anupamaa) को देखने और सामाजिक मानदंडों को तोड़ने वाली महिलाओं के बारे में ‘कुछ सीखने’ के लिए कहा है। दरअलस, हाल ही में सुधांशु पांडे ने उर्फी जावेद की आलोचना की थी। लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु ने उर्फी के टॉपलेस होकर लड्डू खाने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन

उन्होंने इस वीडियो को ‘भयावह’ कहा था और कहा था कि वह क्लिप देखकर ‘क्रोधित’ हो गया था। अब, उर्फी ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है, और उन्हें अपना खुद का शो अनुपमा देखने और ‘महिला सशक्तिकरण’ के बारे में कुछ सीखने के लिए कहा है।

विज्ञापन

उरफी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “विडंबना। अनुपमा महिला सशक्तिकरण के बारे में एक शो है, जहां एक महिला महिलाओं के लिए समाज द्वारा निर्धारित सभी ‘मापदंडों’ को तोड़ रही है। आप अपना खुद का शो क्यों नहीं देखते सुधांशु? कुछ सीख सकते हैं।” शो में मुख्य भूमिका में रूपाली गांगुली हैं।

आपको बता दें, सुधांशु ने उर्फी के बारे में प्रतिक्रिया देते अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- “मैं इसे फॉलो नहीं करता मगर फिर भी मुझे ऐसी घटिया चीजें देखनी पड़ती हैं। इसकी वजह न्यूज चैनल्स हैं। मुझे ये देखकर गुस्सा आता है।”

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CjkGh8MvjIG/?utm_source=ig_web_copy_link

इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया पर उर्फी जावेद का प्रचार करने का भी आरोप लगाया और कहा कि दिवाली जैसे पावन पर्व को ऐसे घटिया हरकत के जरिए प्रमोट किया गया। उन्होंने लिखा, “भगवान के लिए शर्म करो।” बस फिर क्या था उर्फी भी कहां पीछे हटने वाली थीं उन्होंने भी सुधांशु को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन

इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, उर्फी ने पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “आप दुनिया को कंट्रोल नहीं कर सकते। अनुपमा में डायलॉग नहीं मिल रहे तो सोचा उर्फी को बोल कर पब्लिसिटी ले लूं? जब तक कि आप इतने अमीर नहीं बन जाते कि इंस्टा, ट्विटर, फेसबुक को खरीद सकें, आपको मुझे टॉलरेट करना पड़ेगा।”

विज्ञापन

उर्फी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में टीवी शो से की थी और पिछले साल के बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं। वो अक्सर अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उनका एक म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘हाय हाय ये मजबूरी’, इस गाने में उन्होंने काफी बोल्ड लुक कैरी किया है, जिसके चलते कथित रूप से दिल्ली में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और वो कानूनी संकट में आ गईं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ