स्टार प्लस पर 'तितली': क्या 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की तरह ये शो जीतेगा दर्शकों का दिल

Star Plus New Show Titli

Star Plus New Show Titli

Star Plus New Show Titli: टेलीविजन पर कई शोज ऐसे हैं, जो दर्शकों की पहली पसंद है। इनमें ‘गुम है किसी के प्यार में’, ‘अनुपमा’ से लेकर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ तक शामिल है। वहीं हाल ही में दर्शको के लिए नए शो तितली (Titli) का ऐलान किया गया था, जिसका प्रोमो अब रिलीज हो गया है।

विज्ञापन

शो के प्रोमो को देखकर इस शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। स्टार प्लस पर आने वाले नए शो तितली में नेहा सोलंकी (Neha Solanki) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं और ये शो एक ट्विस्टिड लव स्टोरी पर आधारित होगा।

विज्ञापन

अपने आज में जीना पसंद करती है तितली

हाल ही में रिलीज हुए तितली (Titli) के प्रोमो में देखा गया था कि ‘तितली’ एक जिंदादिल, प्यार करने वाली लड़की है, जो अपने आज में जीना पसंद करती है। साथ ही वो अपने सपनों के राजकुमार से मिलने और शादी करने के साथ ही खुशी से जीने की इच्छा रखती है। इसके साथ ही तितली के सपने किसी राजकुमार से नहीं बल्कि उसके आम से सपने हैं। साथ ही उसका मानना है कि- प्यार की परिभाषा सामान्य भी हो सकती है।

नेहा सोलंकी निभाएंगी तितली की भूमिका

बता दें कि तितली की अहम भूमिका नेहा सोलंकी निभाती नजर आएंगी। वहीं, तितली में नेहा सोलंकी के अपोजिट अविनाश मिश्रा हैं, जो गर्व का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। साथ ही इस शो के प्रोमो में यह भी देखा जा सकता है कि एक फूल की दुकान में काम करने के दौरान तितली की मुलाकात गर्व से होती है।

विज्ञापन

तितली को अपने काबू में रखना चाहेगा गर्व?

साथ ही प्रोमो में दिखाया गया है कि एक ओर जहां तितली जिंदगी में काफी कुछ करना चाहती है तो दूसरी ओर तितली को कांच के डिब्बे में बंद करके गर्व उसे तितली को तोहफे में देता है, जिससे अब ये सवाल उठता है कि क्या गर्व, आगे चलकर तितली को अपने काबू में रखना चाहेगा? वहीं, प्रोमो देखकर ऐसा लगता है कि गर्व तितली के प्यार का गलत फायदा उठाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ