टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ को भारतीय लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह मूवी 30 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस मूवी ने आते ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ को कलेक्शन में काफी पीछे छोड़ दिया था. चलिए जानते हैं कि ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ मूवी ने आज यानी 10 अगस्त को कितने का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: ‘फर्जी’ और ‘मिर्जापुर’ से खतरनाक सस्पेंस लेकर बैठी है 7 एपिसोड वाली ये सीरीज, कहानी देख उड़ जाएंगे होश
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने 12वें दिन छापे इतने करोड़
टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ को रिलीज हुए आज 12 दिन हो चुके हैं. यह मूवी सैंकनिल्क के अनुसार पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं इस मूवी ने पहले वीक पर 334.75 करोड़ कमाए थे. हालांकि, मूवी ने दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन 31 करोड़ और दूसरे रविवार यानी 11वें दिन 34.70 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 10 अगस्त को 12 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 12वें दिन खबर लिखे जाने तक 6.10 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने 12 दिनों में 421.55 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ में जेंडाया (Zendaya), सैडी सिंक, फ्लोरेंस पुघ, जैकब बैटलन (Jacob Batalon), मारिसा टोमेई (Marisa Tomei) और जॉन बर्नथल ने अपने अभिनय का सबूत पेश किया है.
यह भी पढ़ें: अजय देवगन करेंगे छोटे पर्दे पर डेब्यू, ‘क्राइम पेट्रोल’ के होस्ट बनकर सुनाएंगे क्राइम की कहानियां
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने ‘अवतार 2’ का तोड़ रिकॉर्ड
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने हॉलीवुड की मूवी ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘अवतार 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 391.40 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. वहीं द ओडिसी की बात करें, तो इस मूवी ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 169.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस मूवी का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने किया था. फिल्म द ओडिसी में टॉम हॉलैंड ने अहम किरदार भी निभाया है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines