आर्थिक तंगी की वजह से एक्ट्रेस का बुरा हाल, हॉस्पिटल ने इलाज करने से भी किया मना, कभी इंडस्ट्री पर किया करती थीं रूल

South Actress: साउथ की एक पॉपुलर और दिग्गज एक्ट्रेस आर्थिक तंगी से जूझ रही है. एक्ट्रेस का बुरा हाल है और अस्पताल ने उनका इलाज करने से भी मना कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

Pavala Syamala

Pavala Syamala. image credit- social media

South Actress: हिंदी से लेकर साउथ तक की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है. कहते हैं कि समय के साथ हर इंसान के हालात बदलते हैं, फिर चाहे वो कोई स्टार ही क्यों ना हो? इन दिनों एक पॉपुलर दिग्गज एक्ट्रेस की हालत बेहद खराब है और आर्थिक तंगी ने उन्हें इस तरह जकड़ लिया है कि वो अस्पताल में अपना इलाज तक नहीं करा पा रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन एक्ट्रेस हैं?

विज्ञापन

दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की पॉपुलर और दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला हैं. पावला श्यामला की हालत बिल्कुल ठीक नहीं है और वो बेहद मुश्किल वक्त में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि 15 मई को हैदराबाद के कुकटपल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में एक्ट्रेस, हार्ट संबंधी बीमारी के इलाज के लिए गई थीं, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया.

विज्ञापन

हॉस्पिटल ने इलाज करने से किया इनकार

जानकारी की मानें तो आर्थिक तंगी के कारण हॉस्पिटल ने पावला श्यामला का इलाज करने से मना कर दिया. इसके बाद एक्ट्रेस की हालत और भी ज्यादा नाजुक हो गई. इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जा रहा है कि अस्पताल के मना करने के बाद जब अस्पताल प्रशासन ने उनके लिए कैब का इंतजाम किया, तो बाद में कैब ड्राइवर ने उन्हें सड़क पर ही छोड़ दिया.

सड़क पर भटकती दिखीं पावला

इसके बाद जब पावला श्यामला सड़क पर भटकती नजर आई, तो राहगीरों ने उन्हें पहचानकर पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद तुरंत मदद के लिए आरके फाउंडेशन से संपर्क किया गया. सियासत डॉटकॉम की मानें तो आरके फाउंडेशन के डॉ. रामकृष्ण ने बताया कि पिछले दो-तीन साल से पावला श्यामला को संस्था की ओर से मुफ्त इलाज मिल रहा था.

विज्ञापन

इंडस्ट्री में थीं बेहद पॉपुलर

उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन के पास कार्डियोलॉजी की विशेष सुविधा नहीं थी और इसलिए उन्हें एडवांस इलाज के लिए दूसरे अस्पताल जाना पड़ा. गौरतलब है कि पावला श्यामला एक अन्य अस्पताल में इलाज करा रही हैं और उनकी हालत स्थिर होने के बाद वो फिर से फाउंडेशन में लौट आएंगी, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब एक्ट्रेस इंडस्ट्री में बेहद पॉपुलर थीं और अपनी एक्टिंग से किसी के भी दिल में उतर जाती थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ