Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal में किसकी उम्र ज्यादा?

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Age Gap: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच कई लोगों के मन में सवाल है कि दोनों में से किसकी उम्र ज्यादा है? आइए जानते हैं।

sonakshi sinha

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Age Gap.

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Age Gap: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। यह कपल इसी महीने 23 जून को शादी करने वाला है। जाहिर है कि सोनाक्षी जहां हिंदू परिवार से आती हैं, तो वहीं जहीर इकबाल मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन कहते हैं न कि प्यार के बीच कोई दीवार नहीं होती। इस बीच कई लोगों के मन में सवाल है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच उम्र का कितना फासला है? अपने होने वाले पति से एक्ट्रेस कितनी बड़ी हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

जहीर से कितनी बड़ी हैं सोनाक्षी?

आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने उम्र के फासले को साइड में रखते हुए शादी के सात वचन लिए हैं। कुछ तो ऐसे सेलेब्स भी रहे हैं, जिनकी उम्र में करीब-करीब 10 से 12 या उससे ज्यादा का अंतर भी रहा है। अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ने जा रहा है। हालांकि आपको बता दें कि सोनाक्षी और उनके होने वाले पति जहीर इकबाल की उम्र में ज्यादा फासला नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जहीर से सिर्फ 2 साल बड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से कर रहे हैं डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले काफी समय से डेटिंग को लेकर चर्चा में रहते आए हैं। यहां तक कई बार दोनों के एक साथ भी देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सलमान खान के जरिए हुई थी। इंटरेस्टिंग बात ये भी है कि सलमान ने ही दोनों स्टार्स को फिल्म इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया था। जहां सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के साथ ‘दबंग’ में नजर आई थीं, तो वहीं जहीर इकबाल को एक्टर ने फिल्म ‘नोटबुक’ से लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रनूतन बहल नजर आई थीं।

विज्ञापन

शादी की खबरों पर नहीं आया बयान

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। उनकी शादी कब होगी ये भी पता चल गया है। कौन-कौन शामिल हो रहा और शादी कहां हो रही? ये भी पता चल गया है, लेकिन न तो एक्ट्रेस की ओर से शादी की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही जहीर इकबाल ने इन खबरों को कंफर्म किया है। लगता है कि दोनों फुली सरप्राइज देने के मूड में हैं। वैसे आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी जिसमें कुछ खास लोग और ‘हीरामंडी’ की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ