Sonakshi Sinha की शादी की ड्रेस आई सामने! किस कलर का जोड़ा पहन बनेंगी Zaheer Iqbal की दुल्हन?

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की शादी की ड्रेस सामने आ गई है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी की शादी की ड्रेस होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। फैंस को कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं लोगों में सोनाक्षी और जहीर की शादी की ड्रेस को लेकर भी एक्साइटमेंट बनी हुई है कि आखिर होने वाले दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस कैसी होगी? इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा की शादी की ड्रेस रिवील हो गई है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो

दरअसल, कुछ देर पहले viralbhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें होने वाली दुल्हन की ड्रेस नजर आ रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि दुल्हनियां की ड्रेस तैयार है। सोनाक्षी और जहीर के लिए सबसे बड़ा दिन आ गया है। हालांकि वीडियो की पुष्टि News24 नहीं करता है और न ही इसकी जिम्मेदारी लेता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

किस कलर की है ड्रेस?

वहीं अगर सामने आई ड्रेस की बात करें तो पेस्टल शेड का लंहगा है। वीडियो को देख फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के खास मौके पर इसी ड्रेस को पहनने वाली हैं। वीडियो में जो ड्रेस नजर आ रही है, वह बेहद लाइट कलर की है और एकदम प्लेन सिंपल नजर आ रही है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या सोनाक्षी अपनी शादी के मौके पर इसी ड्रेस को पहनेंगी या फिर उन्होंने कुछ और सीक्रेट तैयारी की है? हालांकि सोशल मीडिया पर इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कई कलर के ड्रेस देखने को मिल रहे हैं, जो सोनाक्षी और जहीर दोनों के वेडिंग से जुड़े ड्रेस बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

शादी की तैयारियों में बिजी सोनाक्षी

इंटरनेट पर सोनाक्षी सिन्हा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खूब बिजी नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि सोनाक्षी अपनी शादी की तैयारियों पर खुद ध्यान दे रही हैं और वह बहुत बिजी भी हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी की बात करें तो कपल मुंबई के बास्टियन वेन्यू में शादी करने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज रात 8 बजे से दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे।

लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे दोनों

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। आज दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं। फैंस को भी कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि सोनाक्षी और जहीर ने एक साथ काम भी किया है। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह से कपल एक-दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ