सिंगर नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहत नहीं

Singer Neha Singh Rathore Controversy: भोजपुरी सिंगर और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी मामले में राहत नहीं मिली है. आइए जानते हैं कि इस मामले पर कोर्ट ने क्या फैसला लिया है?

Neha Singh Rathore Controversy

Neha Singh Rathore Controversy. image credit- social media

Singer Neha Singh Rathore Controversy: भोजपुरी सिंगर और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक नेहा की बातें सुनने को मिल जाती है. हालांकि, इन दिनों नेहा की मुश्किलें बढ़ी हुई नजर आ रही हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी मामले में राहत नहीं मिली है. आइए जानते हैं कि इस मामले पर कोर्ट ने क्या फैसला लिया है?

विज्ञापन

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़े एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने भोजपुरी सिंगर और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो नेहा ने अप्रैल के महीने में ये टिप्पणी की थी और इस साल की शुरुआत में लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज

इतना ही नहीं बल्कि इसको लेकर नेहा पर उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हुई हैं. बता दें कि ये पूरा मामला पहलगाम आतंकी हमले के दौरान के वक्त का है, जब नेहा ने कई टिप्पणियां की थीं. इसके अलावा नेहा ने अप्रैल में अपनी एक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया था कि ‘मोदी सरकार जाति और धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है’. इस पोस्ट को उन्होंने एक्स पर शेयर किया था.

नेहा सिंह राठौर ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक पुराने इंटरव्यू में नेहा सिंह राठौर ने अपने बयानों का बचाव किया था. इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि उनके बयानों का गलत मतलब निकाला गया था. नेहा का कहना था कि उनका इरादा पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर पीएम से सवाल करने का था.

विज्ञापन

अप्रैल में हुआ ता पहलगाम आतंकी हमला

नेहा ने कहा था कि मैंने पीएम से उस जगह पर टूरिस्ट के लिए सुरक्षा इंतजामों के बारे में पूछा था. बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में कई लोगों की जान चली गई थी. इस दौरान पूरे देश में बेहद गुस्सा देखने को मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ