केवल तौलिया लपेट मंच पर पहुंची मशहूर सिंगर Doja Cat, Met Gala बना दिया Wet Gala

Singer Doja Cat Towel Look At Met Gala: मेट गाला से अमेरिकी सिंगर के लुक वायरल हो रहे हैं। उन्होंने जिस तरह के कपड़े इस इवेंट में पहने हैं सभी लोग उसे देखकर दंग हैं। कभी वो भीगे कपड़ों में दिखीं तो कभी तौलिया बांधकर उन्होंने मेट गाला में वॉक कर डाला। अब उनके इन लुक्स पर यूजर्स जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।

Singer Doja Cat Towel Look At Met Gala

Singer Doja Cat Towel Look At Met Gala

Singer Doja Cat Towel Look At Met Gala: मेट गाला (Met Gala 2024) में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत कर वाहवाही लूट रही हैं। इस इवेंट में आलिया भट्ट और ईशा अंबानी का लुक तो चर्चा में रहा ही। साथ ही एक अमेरिकी सिंगर भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो गईं। इस इवेंट में अक्सर सेलिब्रिटीज अटपटी हरकतें करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में इस बार सिंगर डोजा कैट (Singer Doja) ने ये जिम्मा संभाला है। गाउन या ड्रेस छोड़ अब वो जो पहनकर आई हैं वो देखकर यूजर्स के भी पसीने छूट गए हैं। सिंगर डोजा कैट के दो लुक सामने आए हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

विज्ञापन

तौलिया पहन रेड कारपेट पर आईं सिंगर

अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचाने जाने वालीं अमेरिकी सिंगर डोजा कैट अब मेट गाला पर कुछ ऐसा पहन आईं कि सभी हक्के-बक्के रह गए हैं। एक लुक जो उनका वायरल हो रहा है उसमे सिंगर सिर्फ तौलिया पहनकर रेड कारपेट पर वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने तौलिए से अपने बदन को ढका हुआ है और वो अपने दोनों हाथों से उसे संभालते हुए नजर आ रही हैं। उनके सिर पर भी तौलिया बंधा हुआ है और आंखों से काजल और लाइनर बहता हुआ नजर आ रहा है जैसे वो रो रही हों। अब उन्हें इस हालत में वॉक करते देख लोग जमकर उनका मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन

वेट ड्रेस पहन मचाया बवाल

अब उन्हें तौलिए में देख लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्हें कपड़े पहनने का वक्त नहीं मिला या फिर वो भी नहाने वाली हैं? कुछ लोग तो उन्हें ट्रोल करते हुए ये भी कह रहे हैं कि बहन ये भी पहनने की क्या जरूरत थी। वहीं, उनका दूसरा लुक भी काफी पॉपुलर हो रहा है। सिंगर डोजा कैट इस दौरान एक फ्लोर लेंथ ड्रेस में नजर आई हैं। ये वेट ड्रेस बिल्कुल ट्रांसपेरेंट है और उनकी बॉडी को हग कर रही है। इसकी तस्वीरें भी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इस ड्रेस में डोजा के प्राइवेट पार्ट्स भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया ट्रोल

हालांकि, कुछ तस्वीरों में वो अपनी ब्रेस्ट को हाथों से छिपाने की कोशिश कर रही हैं। उनके लुक को देखकर वाकई ऐसा लग रहा है जैसे मेट गाला वेट गाला बन गया है। उनके इस लुक में भी मेकअप बिल्कुल वैसा ही लग रहा है। इस आउटफिट के साथ भी उनकी आंखों से काजल और मस्कारा बहता हुआ दिख रहा है। इस लुक को देख लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘उसे क्या प्रॉब्लम है?’ एक ने कहा, ‘मेरे शहर की बेघर महिला लगती है।’ कोई बोला, ‘मैं सोच रहा हूं कि अगर यह सूख जाए तो क्या यह वैसा ही दिखेगा। ड्राई गाला।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘उसने खुद को शॉवर के पर्दों में लपेट लिया?’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ