करोड़ों कमाने वाले एक्टर की लाखों में हुई फीस, Sikandar में किसे मिले सबसे कम पैसे?

Sikandar Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल स्टारर इस फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर अब एक रिपोर्ट सामने आई है।

Sikandar Starcast Fees

Sikandar Starcast Fees

Sikandar Starcast Fees: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ ने पहले ही अपने दमदार लुक और जबरदस्त एक्शन के चलते काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ सलमान की फीस के भी चर्चे अब होने लगे हैं। इसी बीच आपको बताते हैं एक ऐसे एक्टर के बारे में जो फिल्म में काम करने के लिए लाखों में पैसे ले रहा है। लेकिन एक वक्त था जब एक्टर एक फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज करता था। आखिर कौन है ये एक्टर और किसे कितने पैसे मिले हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सलमान की फीस 120 करोड़ रुपये?

सलमान खान के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर और दूसरे कई कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। सलमान खान की फीस इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में है। फिल्मी बीट की खबर के मुताबिक सलमान ने इस फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है। ये रकम सलमान के स्टारडम को देखते हुए कोई चौंकाने वाली बात नहीं है, क्योंकि वो बॉलीवुड के सबसे बड़े और महंगे अभिनेता माने जाते हैं।

विज्ञापन

शर्मन जोशी को मिले 75 लाख रुपये 

इसके अलावा रश्मिका मंदाना को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस मिली है, जो उनके लिए एक बड़ी रकम मानी जाती है। काजल अग्रवाल को फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि प्रतीक बब्बर को 60 लाख रुपये मिल रहे हैं। एक्टर शर्मन जोशी को 75 लाख रुपये की फीस दी गई है। इसके अलावा नवाब शाह को 30 लाख रुपये और सत्यराज को 50 लाख रुपये बतौर फीस मिले हैं। ये दर्शाता है कि फिल्म की स्टार कास्ट के बीच फीस का अंतर उनके रोल और स्टार पावर पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

कभी करोड़ों कमाते थे शर्मन जोशी 

हैरान करने वाली बात ये है कि रिपोर्ट के मुताबिक शर्मन जोशी ने साल 2009 में आई फिल्म थ्री इडियट्स के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसके अलावा शर्मन ने बहुत सी फिल्मों के लिए अच्छी खासी रकम हासिल की है। लेकिन फिल्म सिकंदर में वो सालों बाद किसी बड़ी फिल्म में कमबैक करने जा रहे हैं।

फिल्म का टीजर और दर्शकों का रिस्पॉन्स

फिल्म का टीजर 27 फरवरी को रिलीज हुआ और इसे लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स शानदार रहा। टीजर में सलमान खान का दमदार एक्शन और उनके डायलॉग्स ने दर्शकों को काफी इंप्रेस कर दिया। इसके अलावा रश्मिका मंदाना की झलक और उनके डायलॉग्स ने भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। सलमान खान का एक्शन अवतार फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ