'सिकंदर' 5वें दिन धड़ाम, 'L2 एम्पुरान' का बुरा हाल; बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन-किससे पीछे?

Sikandar Vs L2 Empuraan Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ और मोहनलाल की फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ दोनों ही इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांसे गिन रही हैं। आइए जानते हैं कि किसकी कमाई कहां तक पहुंची?

sikandar box office collection and mohanlal l2 empuraan box office collection movie total earning

Sikandar And L2 Empuraan File Photo

Sikandar Vs L2 Empuraan Box Office Collection: पिछले महीने मार्च के आखिरी हफ्ते में दो सुपरस्टार्स सलमान खान और मोहनलाल की फिल्मों ‘सिकंदर’ और ‘L2 एम्पुरान’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखा जा रहा था। हालांकि रिलीज के बाद दोनों ही फिल्मों की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। बात करें सलमान खान की ‘सिकंदर’ की तो डेढ़ साल के बाद सुपरस्टार ने इस फिल्म से पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म का कलेक्शन पहले ही हफ्ते में इतना खराब चला जाएगा ये शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। आइए जानते हैं कि ‘सिकंदर’ या मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रेस में कौन-किससे आगे आगे है?

विज्ञापन

‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी लेकिन रिलीज के 5वें दिन ही ‘सिकंदर’ को बड़ा झटका लगा है। आलम ये है कि फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। इसकी वजह से मेकर्स को भी झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिन में 100 करोड़ भी नहीं कमा सकी सिकंदर

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिकंदर’ ने इस सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 29 करोड़, मंगलवार को 19.5 करोड़, बुधवार को 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे। गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन धड़ाम हो गया और ये सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये रहा। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘सिकंदर’ की कुल कमाई 90 करोड़ रुपये ही हो सकी है। सलमान खान की ‘सिकंदर’ अपनी रिलीज के 5वें दिन 100 करोड़ भी नहीं कमा सकी है।

मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ का कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ पिछले महीने 27 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कुल 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले बुधवार को फिल्म की कमाई 5.65 करोड़, मंगलवार को 8.55 करोड़ और सोमवार को 11.15 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘L2 एम्पुरान’ का टोटल कलेक्शन 88.35 करोड़ रुपये हुआ है, जो ‘सिकंदर’ से पीछे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ