Raj Kundra First Reaction After ED Raid: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में फंस गए हैं। बीते दिन शुक्रवार को ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है और पूरा मामला पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी ने यह छापेमारी राज कुंद्रा के घर, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर की है। अब ईडी की इस कार्रवाई के बाद राज कुंद्रा का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें राज ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम इस मामले में नहीं घसीटने की बात कही है। साथ ही कहा है कि कोई भी सनसनीखेज बात सच्चाई को नहीं छुपा सकती है। आखिरी में न्याय की जीत होना तय है।
राज कुंद्रा ने दिया पहला रिएक्शन
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में में उन्होंने लिखा, ‘जिन्हें भी चिंता हो रही है, जबकि मीडिया में नाटक करने का टैलेंट है। चलिए सच दिखा ही देते हैं। मैं पिछले 4 साल से चल रही इस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा हूं। जहां तक सहयोगियों, पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग के दावों का सवाल है तो मुझे सिर्फ इतना ही कहना है कि कितनी भी सनसनीखेज बातें हों सच्चाई को छुपा नहीं सकती हैं। आखिर में न्याय की जीत होना तय है।’
राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मीडिया के लिए एक नोट: मेरी वाइफ का नाम बार बार असंबंधित मामलों में घसीटना अस्वीकार्य है। प्लीज बाउंड्री का सम्मान करें। #ED’ राज कुंद्रा से पहले शिल्पा शेट्टी के एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने भी उन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसमें ईडी की जांच में शिल्पा शेट्टी का नाम जोड़ा जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही अल्लू अर्जुन की फिल्म
वकील ने भी दिया था रिएक्शन
प्रशांत पाटिल ने अपने बयान में कहा था, ‘मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। यह खबरें सच नहीं हैं। मेरे निर्देशानुसार उन पर ईडी का कोई छापा नहीं है क्योंकि शिल्पा शेट्टी का किसी भी तरह के अपराध से लेना देना नहीं है। हालांकि विचाराधीन मामला राज कुंद्रा के संबंध में चल रही जांच है और वह सच को सामने लाने के लिए जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।’ इसके अलावा एडवोकेट ने शिल्पा शेट्टी के वीडियो, तस्वीरों और उनके नाम का इस्तेमाल नहीं करने का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अनुरोध किया था।
गौरतलब है कि यह राज कुंद्रा के खिलाफ दूसरा मनी लॉन्ड्रिंग का केस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में ईडी ने क्रिप्टोकरेंसी मामले में राज और शिल्पा की 98 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की थी। हालांकि इस कुर्की मामले में शिल्पा और राज को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी।
संबंधित खबरें
'5 राउंड फायरिंग, सामने हमलावर', करीब से चली गोलियां, कैसे बचे टाइगर श्रॉफ?
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, हमले के बाद की वीडियो-तस्वीर वायरल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
8 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
11 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
12 hrs ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
16 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
17 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
17 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines