Shehnaaz Gill ने किससे मांग लिए सारे कपड़े? Taaza Khabar 2 की स्क्रीनिंग में दिखा मजेदार अंदाज

Shehnaaz Gill At Taaza Khabar 2 Screening: हाल ही में ताजा खबर 2 की स्क्रीनिंग पर स्पॉट हुईं शहनाज गिल एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में स्पॉट हुईं जहां उन्होंने मजेदार अंदाज में पैपराजी से बात की।

Shehnaaz Gill At Taaza Khabar 2 Screening

Shehnaaz Gill At Taaza Khabar 2 Screening

Shehnaaz Gill At Taaza Khabar 2 Screening: मुंबई में ‘ताजा खबर 2’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में शहनाज गिल, भुवन बाम और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे शामिल हुए। ये सीरीज फैंटेसी, कॉमेडी और थ्रिलर के मिश्रण के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए 27 सिंतबर को आ रही है। इसी बीच स्क्रीनिंग पर पहुंची शहनाज गिल अपने ही मजेदार अंदाज में पैपराजी से बात करते हुए नजर आईं। शहनाज गिल ने इस दौरान किससे मांग लिए सारे कपड़े, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

शहनाज गिल ने डिजाइनर से मांगे सारे कपड़े

स्क्रीनिंग के दौरान शहनाज गिल ने अपने सिंपल लेकिन आकर्षक लुक से सभी का ध्यान खींचा। शहनाज इस मौके पर काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान शहनाज गिल अकेले नहीं थीं बल्कि उनके साथ सीरीज ‘हीरामंडी’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी स्पॉट हुईं। शहनाज ने पैपराजी से कहा कि ‘आपको पता है कि ये कौन हैं? ये ‘हीरामंडी’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं।’ इसके बाद शहनाज ने कहा कि इन्हें बोलिए अपने सारे कपड़े मुझे दे दें।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शहनाज गिल ने इस मौके पर व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था, जबकि उनके मजेदार अंदाज ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। अपने इसी अंदाज के लिए शहनाज जानी जाती हैं।

विज्ञापन

भुवन बाम की सीरीज है ‘ताजा खबर 2’

इस इवेंट की शुरुआत भुवन बाम ने की, जिन्हें पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ अपने आकर्षक और स्टाइलिश लुक में पहुंचे। इस इवेंट में कई सेलेब्स नजर आए जिनमें अर्जुन कपूर, मृणाल ठाकुर, कैरीमिनाटी, बादशाह, गुनीत मोंगा, मीका सिंह, कुशा कपिला, दीया मिर्जा, अभिमन्यु दसानी, राजपाल यादव, फातिमा सना शेख, अभिषेक बनर्जी, और जन्नत जुबैर का नाम शामिल हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहा शो

‘ताजा खबर 2’ में भुवन बाम मुख्य भूमिका में हैं, जहां वो वसंत गवाड़े के किरदार में नजर आएंगे। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित इस शो की लेखनी में अब्बास दालाल, हुसैन दालाल और बेलाल खलीक का हाथ है। इस शो में फैंटेसी, कॉमेडी और थ्रिलर का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ