Sheetal Simmi Chaudhary को सुनील ने क्यों मारा? पुलिस ने बताया 'कातिल' का कबूलनामा

Sheetal Simmi Chaudhary Case latest update: हरियाणा मॉडल शीतल उर्फ ​​सिम्मी चौधरी की हत्या क्यों हुई? पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में गुनाह कबूल लिया है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी ने शीतल की चाकू से हत्या करने बारे स्वीकारा और पुलिस से बचने के लिए गाड़ी नहर में गिरने का ड्रामा किया। जानें, केस के ताजा अपडेट

Sheetal Simmi Chaudhary

Sheetal Simmi Chaudhary

Sheetal Simmi Chaudhary Case latest update: हरियाणा मॉडल शीतल उर्फ ​​सिम्मी चौधरी के परिजनों का शक सही निकला। सिम्मी की फैमिली का आरोप था है कि शीतल के मर्डर में सुनील का हाथ हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, सुनील ने सिम्मी की मौत का गुनाह कबूल लिया है। शीतल की बहन की मानें तो उनका कहना है कि सिम्मी ने उन्हें वीडियो कॉल कर बॉयफ्रेंड सुनील पर मारपीट के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शीतल को आखिरी बार सुनील के साथ देखा गया था। पानीपत डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि शीतल ने सुनील के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। शीतल का शव सोमवार सुबह सोनीपत के खरखौदा के पास नहर में मिला था। शीतल के शव की पहचान उसके हाथ और सीने पर बने टैटू से हुई। परिजनों ने 15 जून को थाना मतलौडा में शीतल के लापता होने की शिकायत देकर गुमशुदगी का अभियोग दर्ज कराया था।

विज्ञापन

सुनील ने पुलिस से बचने को जान संकट में डाली

संगीत वीडियो में काम करने वालीं शीतल पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थीं। शीतल की बहन नेहा के अनुसार, शीतल ने 14 जून को उसे वीडियो कॉल कर शिकायत की कि उसका ब्वॉयफ्रेंड इसराना गांव का निवासी सुनील उसे पीट रहा है और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। उसके बाद सोमवार सुबह उसे शीतल का शव मिलने की खबर मिली।

वहीं, सुनील ने पुलिस से बचने के लिए कार पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में उतार दी। स्थानीय लोगों ने उसे वाहन से बाहर निकाला। पानीपत के सिवाह बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसकी हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

पहले से शादीशुदा थी शीतल

पुलिस के मुताबिक, शीतल पहले से शादीशुदा होने के साथ-साथ एक पांच-छह महीने के बच्चे की मां भी थी। पति के साथ विवाद के चलते वह अपने हसबैंड से अलग रह रही थी। सुनील और शीतल, 4-5 सालों से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। अब जांच में जो भी आएगा, तब पता लगेगा कि सच क्या है? आईएएनएस ने एसएचओ के बयान का वीडियो शेयर भी किया है।

विज्ञापन

शीतल की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट

फोरेंसिक विशेषज्ञों की कमी के कारण सोनीपत में शीतल का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, इसलिए शव को सोनीपत के खानपुर भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। पानीपत और सोनीपत की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पुष्टि की है कि शीतल को आखिरी बार सुनील के साथ देखा गया था। पुलिस अब इनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

चौथे नंबर पर थी बहन शीतल

हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करने वालीं शीतल अपने भाई-बहन में चौथे नंबर पर थी। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि शीतल 14 जून से घर से लापता थी। 15 जून को सुबह सोनीपत पुलिस को खरखौदा के पास नहर में एक महिला का शव मिला था। शिनाख्त कराने पर शव की पहचान शीतल 24 के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों के ब्यान पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा इजाद कर पुलिस ने देर शाम आरोपी इसराना निवासी सुनील को पार्क हस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ