Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर को शादी करने पर मिली थी 'जान से मारने की धमकी', एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sharmila Tagore

Sharmila Tagore

Sharmila Tagore: 50 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली शर्मिला टैगोर ने लंबे समय तक बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी के जलवे दिखाए हैं।

विज्ञापन

हालांकि, शर्मिला टैगोर अब बड़े पर्दे पर पहले की तरह उतनी सक्रिय नहीं हैं, लेकिन कुछ फिल्में कर उन्होंने एक्टिंग के अपने प्यार को आज भी जिंदा रखा है। शर्मिला टैगोर खूबसूरत अदाकारी के साथ ही अपने खुले विचारों के लिए भी जानी जाती हैं।

विज्ञापन

‘कश्मीर की कली’ को शादी करने पर मिली थी ‘जान से मारने की धमकी’

बड़े पर्दे पर स्क्रिप्ट के अनुसार बोल्ड अदाएं दिखाने वालीं शर्मिला टैगोर असल जिंदगी में भी हिम्मत से काम लेना जानती हैं। ‘कश्मीर की कली’ एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने हाल ही में बताया कि जब उन्होंने इंटर रिलीजन शादी की थी, तो दोनों के घरवालों को डेथ थ्रेट्स मिलने लगे थे। उन्होंने बताया कि उनके पेरेंट्स को धमकी भरे मैसेज भेजे जाते थे।

2011 में हुई थी मंसूर अली खान की डेथ

बता दें कि शर्मिला टैगोर ने 27 दिसंबर, 1968 में क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) से शादी की थी। 2011 में मंसूर अली खान की डेथ तक दोनों साथ ही रहे। शर्मिला टैगोर हिंदू, तो मंसूर अली खान मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते थे। दोनों के धर्म अलग थे ऐसे में जब शर्मिला ने मुस्लिम परिवार में शादी करने की ठानी तो इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

गोली मार देने की मिली धमकी

शर्मिला टैगोर ने बताया कि कोलकाता में जब उनकी शादी हो रही थी, तो उसी समय दोनों परिवारों को गोली मार देने की धमकी मिल रही थी। हालांकि, शादी किसी तरह संपन्न हुई और रिसेप्शन में भी किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। 78 साल की शर्मिला टैगोर ने यह भी बताया कि एक रोज जब वह दिल्ली में थीं, तो दो अजनबी उनसे मिलने आए। उन्होंने खुद को सीबीआई से बताया और उन्हें सुरक्षा देने की बात कही, लेकिन एक्ट्रेस ने किसी भी तरह की सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया। शर्मिला टैगोर आज राजनीति में भी है और वह एक सहज जीवन जीती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ