Shardiya Navratri 2025: मां के आगमन से छाया भक्ति का रंग, इन 5 गानों से गरबा नाइट होगी और खास

Shardiya Navratri 2025: माता के आगमन से चारों तरफ भक्ति का रंग छाया हुआ है. वहीं आपकी गरबा नाइट को और भी शानदार बनाने के लिए हम आपके लिए बॉलीवुड के 5 हिट गाने लाए हैं.

Shardiya Navratri 2025, navratri songs, garba songs

गरबा नाइट को हिट बना देंगे ये 5 बॉलीवुड गाने

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व की शुरुआत हो गई है. माता के आगमन से चारों तरफ भक्ति का रंग छाया हुआ है. 9 दिन मां दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ गरबा उत्सव में भी रंग जमने वाला है. गरबा नाइट्स को और ज्यादा खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए बॉलीवुड के 5 गाने लेकर आए हैं जिन्हें सुनकर आपके पैर थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे. वहीं ये गाने आपकी गरबा नाइट्स में चार चांद लगा देंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से गानों का नाम शामिल है?

विज्ञापन

Nagada Sang Dhol

दीपिका पादुकोण की रामलीला मूवी का ‘नगाड़ा संग ढोल’ गाना गरबा नाइट्स के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है. गरबा के दौरान रंग जमाने के लिए इस गाने का नाम सबसे पहले आता है. इस गाने में श्रेया घोषाल और उस्मान मीर ने अपनी आवाज दी है. वहीं दीपिका पादुकोण ने अपने डांस मूव्स से इस गाने को सुपरहिट बना दिया था.

विज्ञापन

Dholi Taro Dhol Baaje

साल 1999 में आई ‘हम दिल दे चुके मूवी’ का ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ गाना भी गरबा नाइट्स में प्ले करने के लिए परफेक्ट है. इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान ने धमाकेदार डांस किया है. वहीं इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति, विनोद राठौड़ और करसन सागथिया ने बेहद खूबसूरत तरीके से गाया है. सोशल मीडिया पर नवरात्रि के दिनों में ये गाना आज भी ट्रेंड करने लगता है.

विज्ञापन

Chogada

‘लवयात्री’ मूवी का ‘चोगाडा’ गाना भी आपकी डांडिया नाइट्स में चार चांद लगा देगा. इस गाने में दर्शन रावल और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है. वहीं गाने में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन डांस करते नजर आए हैं. ‘चोगाडा’ गानों उन गानों की लिस्ट में शामिल है जिसे सुनते ही आपके भी कदम अपने आप ही थिरकने लगते हैं.

Shubharambh

साल 2013 में आई ‘काई पो चे’ मूवी के इस गाने को भी आप अपनी प्ले लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ‘शुभारंभ’ गाने में भी आपको फुल डांडिया नाइट्स का फील आएगा. इस गाने को श्रुति पाठक और दिव्या कुमार ने गाया है. वहीं सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध ने गाने में बेहद खूबसूरत डांस किया है.

विज्ञापन

Dholida

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ मूवी का ‘ढोलिडा’ गाना भी काफी पॉपुलर है. आलिया भट्ट ने इस गाने में बेहद खूबसूरत डांस किया है. गरबा नाइट्स के लिए ये गाना भी एकदम परफेक्ट चॉइस है. इस गाने को जान्हवी श्रीमानकर और शैल हाड़ा ने गाया है. ये भी आपके जश्न में चार चांद लगा देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ