Navratri 2025 Wishes: शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है और कलश स्थापना के साथ नवरात्रि के नौ दिन शुरू होते हैं जिनका समापन अष्टमी या नवमी तिथि पर कंजक के बाद किया जाता है. माना जाता है कि माता रानी की पूरे मनोभाव से पूजा की जाए तो मां घर-परिवार पर अपनी कृपा बनाएं रखती हैं और जीवन के सारे कष्ट हर लेती हैं. ऐसे में इस पावन अवसर पर सभी को माता रानी के स्वागत की शुभकामनाएं भेजी जा सकती हैं. यहां दिए संदेश (Navratri Messages) सभी को भेजकर आप भी जय माता दी कह दीजिए.
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं | Shardiya Navratri 2025 Wishes
संकटों को मां करती हैं दूर,
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली.
सभी के कष्ट हरने वाली, सबकी झोली खुशियों से भरने वाली
भगवती मां आपके जीवन को सुखमय बनाएं
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा
खुशियां महके आपके घर-आंगन
मां की आराधना का ये पर्व है,
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है
भक्ति का दीया दिल में जलाने का पर्व है
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार
और इस नवरात्रि मिलें आपको खुशियां हजार
जी लो जी भर के, मां तुम्हारे साथ हैं,
जब सिर पर दुर्गा का हाथ है!
मां दुर्गा की आराधना से आपके घर में खुशियों का बसेरा हो,
और जीवन में हमेशा उत्सव का माहौल रहे.
दुखों में उम्मीद देता है मां दुर्गा का नाम
उलझनों में राहत देता है मां का नाम
सबसे बड़ा और सबसे ऊपर है मां का नाम
भक्तों की निराशा को आशा में बदलता है मां का नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.