Video: मुकेश अंबानी के बाद Deepika Padukone से मिलने पहुंचे शाहरुख, शेयर किया स्पेशल बॉन्ड

Shahrukh Khan Reach Hospital to Meet Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बेबी गर्ल को जन्म देने के बाद से अस्पताल में एडमिट हैं। इस बीच उनके अजीज दोस्त शाहरुख खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

Shahrukh Khan Reach Hospital to Meet Deepika Padukone.

Shahrukh Khan Reach Hospital to Meet Deepika Padukone.

Shahrukh Khan Reach Hospital to Meet Deepika: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पिछले हफ्ते ही बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसके बाद से एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट हैं। कहा जा रहा है कि आज दीपिका अपनी बेबी गर्ल को लेकर घर लौट सकती हैं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी और बेटी का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर और दीपिका पादुकोण के खास दोस्त शाहरुख खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

दीपिका से मिलने पहुंचे शाहरुख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान गुरुवार रात दीपिका पादुकोण से मिलने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने दीपिका और रणवीर की न्यूबॉर्न बेबी गर्ल को अपना आशीर्वाद ​दिया।

विज्ञापन

शाहरुख का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को हाई सिक्योरिटी के बीच अस्पताल की ओर जाते हुए देखा गया।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी भी पहुंचे थे

बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण आपस में स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों को एक साथ कई फिल्मों में भी देखा जा चुका है।

विज्ञापन

जाहिर है कि शाहरुख खान से पहले मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी दीपिका पादुकोण से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक्ट्रेस की बेटी को आशीर्वाद दिया था।

विज्ञापन

​6 साल बाद पेरेंट्स बना कपल

जाहिर है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। अब 6 साल बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे का ग्रैंड वेलकम किया है। बीते 8 सितंबर को कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बेबी गर्ल के जन्म की खबर अनाउंस की थी। पोस्ट में लिखा था, ‘8.9.2024 के साथ वेलकम बेबी गर्ल।’

विज्ञापन

जल्द अस्पताल से होंगी डिस्चार्ज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह अपनी पत्नी और बेबी गर्ल का स्वागत करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। एक सूत्र के मुताबिक, रणवीर सिंह अपनी दोनों लक्ष्मियों का स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने घर पर वेलकम करने के लिए खास तैयारी कर रखी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ