Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शाहरुख खान के किसी चाहने वाले ने उनका एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है। इस वीडियो ने आते ही तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में शाहरुख खान बेहद अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक इतना हटके है कि फैंस के होश उड़ गए हैं। किंग खान का नया वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शाहरुख खान का नया लुक वायरल
शाहरुख खान के लेटेस्ट वीडियो में वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि किंग खान लिफ्ट से बाहर आते हुए सिक्योरिटी के साथ बिल्डिंग से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। इसपर लिखा है, ‘Billy Hill’ और साथ ही शाहरुख ने अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए बीनी कैप लगाई हुई है। ग्रे जॉगर पैंट में शाहरुख कमाल लग रहे हैं।
मस्कुलर बॉडी और टैटू के साथ दिखे शाहरुख खान
वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहरुख के हाथ पर टैटू भी दिखाई दे रहे हैं। अब एक्टर का ये नया हॉट लुक देखकर फैंस भी बेताब हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शाहरुख खान ने ये नया लुक क्यों लिया है? क्या ये लुक शाहरुख खान की किसी अपकमिंग मूवी से है? या फिर वो किसी विज्ञापन में इस फायरी लुक में दिखाई देने वाले हैं? अब इसका तो खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शाहरुख खान को इस अवतार में देखकर फैंस के मुंह खुले रह गए हैं।
शाहरुख का नया अंदाज देख खुले रह गए फैंस के मुंह
अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि DON 2 के बाद शाहरुख खान का सबसे बेहतरीन लुक है। फैंस ने शाहरुख खान के इस वीडियो को उनकी बॉडी की तरह कड़क बताया है। अब कोई हार्ट तो कोई फायर इमोजी के साथ शाहरुख खान के इस लुक पर रिएक्ट करता हुआ नजर आ रहा है। एक वीडियो के वायरल होते ही शाहरुख खान टॉक ऑफ द टाउन बन गए हैं।