Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपने 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल में एक्टर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। आखिरी बार एक्टर को ‘जवान’ (Jawan) में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसी बीच आज हम आपको सुपरस्टार की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उनका साथ उनके बड़े बेटे आर्यन ने दिया था।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कमाल की बात ये थी कि ये एक हॉलीवुड फिल्म थी, जिसकी हिंदी डबिंग शाहरुख और आर्यन ने की थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, लेकिन इसको आज भी देखा और पसंद किया जाता है। हालांकि, ‘कभी खुशी कभी ग़म’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) के बाद ये दूसरा मौका था, जब दोनों बाप-बेटे ने साथ काम किया था।
यह भी पढ़ें: Shahrukh के Birthday पर ‘मन्नत’ के बाहर दिवाली का माहौल, आधी रात में गूंजा We Love You SRK
साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में आर्यन खान ने पिता शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाया था, जिसके बाद दोनों ने साथ में साथ 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द लायन किंग’ (The Lion King) में हिंदी डबिंग में दी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। आपको जानकर हैरान होगी कि 20 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीबन 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में ‘मुफासा’ की आवाज शाहरुख खान और उसके बेटे ‘सिम्बा’ की आवाज आर्यन खान की थी।
बता दें कि आर्यन खान इन दिनों अपनी अवेटेड अपकमिंग वेब सीरीज ‘स्टारडम’ (Stardom) को लेकर लाइमलाइट में हैं। वेब सीरीज के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में अलग-अलग बॉलीवुड सेलेब्स के कैमियो भी नजर आने वाले हैं, जिनमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), करण जौहर (Karan Johar) और बॉबी देओल (Bobby Deol) जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। (Shah Rukh Khan Birthday)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।