9 एपिसोड वाली ये वेबसीरीज Prime Video पर नंबर वन, देसी कहानी से Panchayat पड़ी फीकी

Prime Video Series Dupahiya: इन दिनों प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज दुपहिया ने धमाल मचाया हुआ है। ये सीरीज तेजी से ट्रेंड हो रही है। इस सीरीज की कहानी गांव में हुई बाइक चोरी और उसके बाद गांव में होने वाली राजनीति पर बेस्ड है।

Prime Video Series Dupahiya

Prime Video Series Dupahiya

Prime Video Series Dupahiya: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर क्राइम-थ्रिलर, सस्पेंस-थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कहानियां दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। इसी कड़ी में अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज ‘दुपहिया’ ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इस सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और इसे ‘पंचायत’ की टक्कर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

चार दिनों में बना नंबर वन शो

अमेजन प्राइम वीडियो पर 7 मार्च को रिलीज हुई ‘दुपहिया’ को अब तक शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये सीरीज महज चार दिनों में ही ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग शो बन गई है। नौ एपिसोड की इस सीरीज का निर्देशन सोनम नायर ने किया है और इसमें जबरदस्त ह्यूमर के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने को भी बखूबी दर्शाया गया है।

विज्ञापन

स्टार कास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

इस वेब सीरीज की खास बात इसकी स्टार कास्ट भी है। इसमें रेणुका शहाणे, गजराज राव, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे अनुभवी और टैलेंटेड कलाकार नजर आ रहे हैं। इन सभी कलाकारों की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब हंसाया और गुदगुदाया है।

विज्ञापन

कहानी में छुपा है देसी फ्लेवर

‘दुपहिया’ की कहानी एक छोटे से गांव की है, जो पिछले 24 वर्षों से अपराध मुक्त रहा है। लेकिन 25वें साल में गांव में एक दोपहिया वाहन चोरी हो जाता है और इसी घटना से पूरे गांव में हंगामा मच जाता है। दिलचस्प मोड़ तब आता है जब इस चोरी की वजह से एक लड़की की शादी तक रुक जाती है। इस छोटे से गांव की इस अनोखी और हास्य से भरपूर कहानी में राजनीति और सामाजिक ताने-बाने को बखूबी दिखाया गया है।

‘पंचायत’ से हो रही तुलना

कई दर्शक इस वेब सीरीज की तुलना ‘पंचायत’ से कर रहे हैं, लेकिन ‘दुपहिया’ अपनी अनूठी स्टोरीलाइन और कॉमिक अंदाज के कारण अलग पहचान बनाने में सफल रही है। पंचायत जहां एक सरकारी दफ्तर और गांव की राजनीति पर केंद्रित थी, वहीं ‘दुपहिया’ हल्के-फुल्के अंदाज में एक अलग किस्म की देसी कहानी दिखाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ