Sara Ali Khan: सारा अली खान ने किए 'बाबा बर्फानी' के दर्शन, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
Edited By Nancy Tomar

Sara Ali Khan
Edited By Nancy Tomar

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan: अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में केदारनाथ के दर्शन किए थे, जिसके फोटोज और वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। वहीं, अब सारा अली खान ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
एक्ट्रेस ने अमरनाथ गुफा के दर्शन करने का वीडियो भी शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। साथ ही अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज भी शेयर किए है।
अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक्ट्रेस छड़ी लेकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा ने लाइट कलर का ट्राउजर और टी-शर्ट पहनी हुई है।
साथ ही उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है। वीडियो में सारा बाबा बर्फानी के दर्शन करने की चढ़ाई करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आई। इतनी ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस वहां बाकी श्रद्धालुओं से भी बातचीत करती दिखीं।
बता दें कि सारा के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही वीडियो में सारा को बेहद खुश देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो की बात करें तो वीडियो के शुरू में एक फोटोज नजर आईं, जिसमें एक्ट्रेस हाथ में त्रिशूल, गले में लाल रंग की चुनरी और माथे पर तिलक लगाए नजर आईं। वहीं, सारा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘जय बाबा बर्फानी।’
बताते चलें कि बीते कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री सारा अली खान ने बाबा केदार के दर्शन किए है, जिसके फोटोज को एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया था। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ विक्की कौशल नजर आए थे। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानादार कमाई की है और इन दिनों सारा भी फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: