पुलिस ऑफिसर बनने का सपना था, डांसर बन गई, गानों से नहीं जहर खाकर हिट हुई...जानें कौन है ये सुपरस्टार

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज सपना चौधरी अपना जन्मदिन मना रही है। सपना ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फैंस को सपना का डांस और गाने दोनों ही बेहद पसंद आते हैं।

विज्ञापन

आज के समय में सपना चौधरी को इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सपना के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

इंस्पेक्टर बनना चाहती थी- सपना चौधरी

सपना चौधरी आज के समय में एक सुपरस्टार बन चुकी है। करोड़ो दिलों की धड़कन बन चुकी सपना एक समय पर इंस्पेक्टर बनना चाहती थी। हालांकि आज वो एक मशहूर डांसर के रूप में जानी जाती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वो डांसिंग पसंद करती हैं, लेकिन डांसर बनना पडे़गा ये उन्होंने नहीं सोचा था। सपना एक इंस्पेक्टर बनना चाहती थी उनकी ये ख्वाहिश दिल में ही रह गई।

विज्ञापन

इसलिए सपना ने खाया था जहर

सपना ने सफलता की सीढ़ियां तो चढ़ी, लेकिन उनका ये सफर बिल्कुल आसान नहीं था। अपने पहले ही गाने से वो सुपरहिट हुई, लेकिन कुछ रागनी सपना को विवादों में ले आई। इसके बाद सपना को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। सपना के खिलाफ एफआईआर हुई और जांच हुई। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ कुछ भी लिखा गया। इन सबसे परेशान होकर सपना ने जहर खा लिया था। सपना को कई दिन आईसीयू में रहना पड़ा था और उनकी जान बच गई थी।

विज्ञापन

76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में सपना ने किया डेब्यू

इतना ही नहीं बल्कि सपना चौधरी सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस साल सपना ने 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भी डेब्यू किया है। कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सपना ने बेहद खूबसूरत पिंक गाउन में एंट्री की थी, जिसे देखकर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ