Sanya Malhotra बनीं दुल्हन! एक्ट्रेस का 90's वाला ब्राइडल लुक वायरल, क्या है माजरा?

Sanya Malhotra Bridal Look Viral: एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिसेज’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच अब सान्या ने अपने ब्राइडल लुक को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं।

Sanya Malhotra

Sanya Malhotra

Sanya Malhotra Bridal Look Viral: एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सान्या खुद से जुड़े फोटोज और वीडियो के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती हैं। लोगों को भी एक्ट्रेस की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों सान्या अपनी आने वाली फिल्म ‘मिसेज’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुए हैं। सान्या की इस फिल्म को आज ही यानी 6 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया है। इस बीच सान्या का ब्राइडल लुक वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है माजरा?

विज्ञापन

सान्या ने शेयर की फोटोज

दरअसल, सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि सान्या दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। सान्या ने जो फोटोज शेयर की है उनमें वो पिंक कलर का लहंगा पहने दिख रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनका ये लुक पूरा 90’s के ब्राइडल लुक की वाइब दे रहा है। इतना ही नहीं बल्कि सान्या ने अपने हाथों में लाल रंग का चूड़ा भी पहना है और वो सोने के गहनों से सजी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanya Malhotra (@sanyamalhotra_)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, अब सान्या का ये पोस्ट चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों को तो ये भी लग रहा है कि सान्या ने शादी कर ली? जबकि ऐसा नहीं है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 90’s वेडिंग एल्बम। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि 90’s की किसी शादी की फोटो लग रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि सान्या, आर यू मैरिड? एक और यूजर ने कहा कि क्यूट, मासूम, दुल्हन। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन
Sanya Malhotra

Sanya Malhotra

क्या सान्या ने कर ली शादी?

सान्या के इस ब्राइडल लुक को देखकर कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या सान्या ने शादी कर ली है? तो आपको बता देते हैं कि सान्या ने शादी नहीं की है बल्कि एक्ट्रेस का ये लुक उनकी फिल्म ‘मिसेज’ का है। इस फिल्म में सान्या दुल्हन बनी हैं और उसी की फोटोज अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं।

विज्ञापन

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 

वहीं, अगर सान्या की फिल्म ‘मिसेज’ की बात करें तो इस फिल्म में सान्या के अलावा सिया महाजन, कंवलजीत सिंह और निशांत दहिया अहम रोल में हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या परफॉर्म करती है और ओटीटी पर कोई रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ