Sanchita Ugale Suicide Case: मोबाइल फोन से खुलेंगे राज? 6 महीने से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज, अब वजह तलाश रही पुलिस

Sanchita Ugale Death Investigation: संचिता उगाले के निधन पर हर कोई हैरान है. उनकी मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है. कोई डिप्रेशन की समस्या बता रहा, तो वहीं पुलिस फोन रिकॉर्ड्स से सुराख ढूंढने की कोशिश में जुटी हुई है. मौत के तुरंत बाद परिवार और दोस्तों के रिएक्शन ने संचिता सुसाइड केस को और पेचीदा बना दिया है.

Sanchita Ugale Suicide Case

Sanchita Ugale Suicide Case

Sanchita Ugale Suicide Case Investigation: मोबाइल फोन से खुलेंगे राज? 6 महीने से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज, अब वजह तलाश रही पुलिसमुंबई से सटे नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की कथित आत्महत्या ने मनोरंजन जगत के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी झकझोर कर रख दिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर वह कौन सी वजह थी जिसने उभरती हुई अभिनेत्री को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया?

विज्ञापन
विज्ञापन

संचिता के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड्स

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के हाथ संचिता उगले का मोबाइल फोन लग चुका है और अब उसकी गहन पड़ताल की जा रही है. कॉल रिकॉर्ड, चैट, सोशल मीडिया गतिविधियां और हाल के संपर्कों की जांच के जरिए पुलिस आत्महत्या के पीछे की असली वजह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

6 महीने से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज

सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि संचिता पिछले लगभग छह महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रही थीं. जांच एजेंसियों को उनके डॉक्टर के साथ हुई बातचीत और इलाज से जुड़े कुछ डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि अभिनेत्री मानसिक तनाव से जूझ रही थीं. हालांकि पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस डिप्रेशन की जड़ क्या थी? क्या यह व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा मामला था, पेशेवर दबाव था या फिर कोई और वजह? इसी पहलू पर अब जांच केंद्रित हो गई है.

विज्ञापन

मौत से पहले सोशल मीडिया पर दिखीं सामान्य

इस मामले को और रहस्यमय इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि आत्महत्या से कुछ समय पहले तक संचिता सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं. उनका आखिरी वीडियो और पोस्ट सामने आने के बाद कई प्रशंसकों ने हैरानी जताई है. वीडियो में वह सामान्य और खुश नजर आ रही थीं, जिसके बाद अचानक सामने आई मौत की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

दोस्तों और परिवार ने उठाए सवाल

संचिता की मौत के बाद परिवार और करीबी लोगों की ओर से भी कई सवाल उठाए गए हैं. परिवार के कुछ सदस्यों ने दावा किया है कि अभिनेत्री मानसिक रूप से परेशान थीं और उन्हें कुछ बातों को लेकर तनाव था. वहीं, एक करीबी मित्र ने भी कुछ लोगों के व्यवहार और कथित दबाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है.

मोबाइल डेटा और डिजिटल ट्रेल पर टिकी जांच

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि संचिता का मोबाइल फोन इस मामले की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकता है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले उन्होंने किन लोगों से संपर्क किया था, किससे बातचीत हुई थी और क्या किसी प्रकार का दबाव या विवाद उनके जीवन में चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

जांच का सबसे बड़ा सवाल

संचिता उगले की मौत के मामले में अब तक यह संकेत जरूर मिले हैं कि वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं, लेकिन जांच एजेंसियों के सामने असली चुनौती यह पता लगाना है कि उस डिप्रेशन की वजह क्या थी. मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, करीबी लोगों के बयान और पेशेवर जीवन से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद ही इस सवाल का जवाब सामने आ सकेगा.

विज्ञापन

अंकुश जायसवाल की रिपोर्ट, मुंबई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ