धमाकेदार डेब्यू और लंबी पारी... बॉलीवुड की वो हसीना, जिनकी पहली ही फिल्म ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड, पहचाना?

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिनकी पहली ही फिल्म ने कमाल कर दिया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

Dimple Kapadia
1 / 7
Dimple Kapadia. image credit- social media

विज्ञापन

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया2 / 7

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया हैं. जी हां, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ही वो हसीना हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बवाल काट दिया था.

विज्ञापन

फिल्म बॉबी

फिल्म बॉबी3 / 7

डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में आती हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं. फिल्म 'बॉबी' से डिंपल ने सिनेमा में कदम रखा था और ये शानदार हिट फिल्म निकली थी.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

फिल्म का बजट और कलेक्शन4 / 7

अपनी पहली फिल्म के वक्त डिंपल सिर्फ 14 साल की थीं. फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी लीड रोल में थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया था और लगभग 1 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनी फिल्म ने भारत में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

विज्ञापन

रातोंरात स्टार बनाया

रातोंरात स्टार बनाया5 / 7

इतना ही नहीं बल्कि ये फिल्म साल 1973 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी. इस फिल्म ने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया दोनों को रातों-रात स्टार बना दिया था.

एक्टिंग से ब्रेक

एक्टिंग से ब्रेक6 / 7

इस फिल्म के बाद डिंपल ने 15 साल की उम्र में सुपरस्टार दिवंगत राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. उस वक्त राजेश खन्ना उनके उम्र में दोगुने बड़े थे. शादी के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था.

विज्ञापन

लोगों ने दिया प्यार

लोगों ने दिया प्यार7 / 7

एक समय तक अभिनेत्री ने अपने परिवार पर ध्यान दिया और फिर 27 साल की उम्र में कमल हासन और ऋषि कपूर के साथ 'सागर' फिल्म से वापसी. दूसरी बार भी लोगों ने डिंपल को खूब प्यार दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन