क्या Govinda लगाते हैं विग? पत्नी सुनीता ने मजे-मजे में खोल दी एक्टर की पोलपट्टी
Sunita Ahuja on Govinda Hair Loss: अभिनेता गोविंदा एक जमाने में अपने स्मार्ट लुक्स के लिए फेसम थे. मगर अब उनके बालों से जुड़ी पत्नी सुनीता ने मजाक मजाक में ऐसी पोल खोल दी, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

एक जमाना था, जब लड़कियां गोविंदा के लटके-झटकों की दीवानी थी. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ उनका रूप भी गिरता जा रहा है. पत्नी संगीता ने उनके गंजेपन से जुड़ी ऐसी बात बताई, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.
पत्नी सुनीता ने खोल पोल
2 / 7टॉक शो 'मैशेबल इंडिया' (Mashable India) पर बातचीत के दौरान जब सुनीता से उनके सुपरस्टार पति गोविंदा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाक मजाक में गोविंदा से जुड़ी पोल खोल दी.
गोविंद की पर्सनालिटी पर किया कमेंट
3 / 7सुनीता ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "वह आज भी बहुत अच्छे दिखते हैं, लेकिन उस दौर (90 के दशक) में उनके असली बाल थे. अब वह हेयर पैच लगाते हैं. हालांकि, इतना बोलने के बाद वे बचाव में भी आईं कि "इसमें छुपाने जैसी क्या बात है? फिल्म इंडस्ट्री में सभी एक्टर्स ऐसा करते हैं. पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपने बालों के लिए कुछ न कुछ ट्रीटमेंट करवाते हैं."
GOAT विवाद पर भी दी सफाई
4 / 7इसी इंटरव्यू में सुनीता ने पुराने विवाद के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने गोविंदा को GOAT (Greatest of All Time) मानने से इनकार कर दिया था. उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि "मुझे उस समय शॉर्ट फॉर्म 'GOAT' का मतलब नहीं पता था. मुझे लगा वे सचमुच की 'बकरी' की बात कर रहे हैं, इसलिए मैंने कहा था कि मेरा पति कोई बकरी नहीं है, वह तो शेर है."
सुनीता का बयान हुआ वायरल
5 / 7इस इंटरव्यू ने गोविंदा फैंस के बीच तहलका मचा दिया. सोशल मीडिया पर उनका बयान खूब वायरल हो रहा है. जहां पर उनके इस बिंदास और असल जवाब से लोग खुश हुए. सुनीता अक्सर इंटरव्यूज में अपनी बेबांकी के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, सुनीता के बेबाकी से भरे जवाबों में खुद सुपरस्टार गोविंदा फंस जाते हैं.
बिंदास अंदाज वाली गोविंद की बीवी
6 / 7गोविंदा की बीवी सुनीता अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. सुर्खियों में रहने वाली सुनीता की अपनी फैन फॉलोइंग है. वे अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं.
गोविंदा संग तलाक का विवाद
7 / 7पिछले दिनों गोविंदा और सुनिता के तलाक से जुड़ा विवाद हर जगह वायरल था. सुनिता ने कई इंटरव्यूज में जाकर अपने पति गोविंद के खिलाफ कई बातें बताईं. उन्होंने उन पर कई आरोप लगाए. हालांकि, आखिर में सब ठीक हो गया.