Blast OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर गर्दा उड़ाने आ रही अर्जुन सर्जा की 'ब्लास्ट', जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

साउथ सुपरस्टार अर्जुन सर्जा की फिल्म ब्लास्ट को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिलता है. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर जल्द रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहा स्ट्रीम होगी?

Blast Film
1 / 5

साउथ एक्टर अर्जुन सार्ज की फिल्म ब्लास्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. लेकिन अब फैंस इस मूवी की  डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. अगर आप भी अर्जुन सार्ज की हालिया रिलीज मूवी का ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, मेकर्स ने अब फिल्म की डिजिटल रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है.

विज्ञापन

ब्लास्ट फिल्म

ब्लास्ट फिल्म2 / 5

अर्जुन सर्जा स्टारर फिल्म 'ब्लास्ट' एक एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसे आप साल 2026 में रिलीज किया गया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ जबरदस्त इमोशन भी देखने को मिलने वाला है. इस मूवी ने तमिल और तेलुगु में शानदार कलेक्शन किया था. ब्लास्ट फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के बाद यह मूवी अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

विज्ञापन

ब्लास्ट फिल्म कहां देखें?

ब्लास्ट फिल्म कहां देखें?3 / 5

अर्जुन सर्जा की फिल्म 'ब्लास्ट' 25 जून 2026 को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. मेकर्स इस मूवी को ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने जा रहे हैं. यह मूवी दुनियाभर में अवेलेबल होने वाली है. ब्लास्ट फिल्म 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

ब्लास्ट फिल्म ओटीटी रिलीज

ब्लास्ट फिल्म ओटीटी रिलीज4 / 5

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'ब्लास्ट' ने अपने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 25.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी को  रिलीज हुए आज 20 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 20वें दिन खबर लिखे जाने तक 0.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

विज्ञापन

ब्लास्ट फिल्म की कहानी

ब्लास्ट फिल्म की कहानी5 / 5

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'ब्लास्ट' ने 20 दिनों में 47.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी में अर्जुन सर्जा के अलावा अभिरामी और प्रीति मुकुंदन ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी की कहानी एक मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो कॉर्पोरेट गिरोह और खनन माफियाओं से अपने गांव की रक्षा करता है. यह मूवी आपको अंत तक बांधकर रखती है. यह फिल्म 25 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन