सब्जी बेचता है सलमान खान से 5 करोड़ मांगने वाला, पुलिस ने जमशेदपुर से किया गिरफ्तार

Salman Khan Threat Message Case: सलमान खान को धमकी भरा मैसेज भेजने वाले एक शख्स को मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। उसने ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सएप हेल्पलाइन पर ये मैसेज भेजा था।

Salman Khan Threat

सलमान खान

Salman Khan Threat Message Case: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि सलमान खान को धमकी भरे संदेश मामले में जमशेदपुर से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। वर्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

शेख हुसैन नाम के शख्स को किया गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मानगो इलाके से शेख हुसैन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है। जिससे उसने धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वॉट्सएप हेल्पलाइन पर भेजा था। दरअसल, पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वॉट्सएप हेल्पलाइन पर पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूली वाला मैसेज मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

क्या था मैसेज? 

धमकी देने वाले ने सलमान खान को चेताते हुए कहा था कि अगर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ 5 करोड़ में मामला नहीं निपटाया तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। बताया जा रहा है कि शेख हुसैन सब्जी बेचता है। उसने टीवी पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान से जुड़ी खबरें देखी थीं। उसी के आधार पर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

गलती से भेज दिया था मैसेज

जांच शुरू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को उसी नंबर से एक और मैसेज मिला था। जिसमें कहा गया कि पिछला मैसेज गलती से भेज दिया था। पुलिस ने उस नंबर की जांच की तो यह झारखंड का निकला। फिर आरोपी को को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें वहां भेजी गईं, लेकिन आरोपी फरार हो गया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

क्या है लॉरेंस और सलमान खान की दुश्मनी?

बता दें कि पिछले दिनों एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में दशहरा के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का करीबी माना जाता था। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ये हत्या सलमान खान से उनकी करीबी के चलते ही करवाई। लॉरेंस सलमान खान को अपना दुश्मन मानता है क्योंकि भाईजान का नाम जोधपुर के काला हिरण शिकार मामले में सामने आ चुका है। लॉरेंस का कहना है कि सलमान ने काले हिरण का शिकार कर बिश्नोई समाज का अपमान किया है क्योंकि वे उसे पूजते हैं। अगर सलमान माफी नहीं मांगते हैं तो इसका अंजाम बुरा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ