Salman Khan धमकियों के बीच कहां? Sikandar के सेट से लेटेस्ट वीडियो आया सामने

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बीच सलमान खान कहां है? इसको लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं? आइए जानते हैं कि सलमान खान कहां है और क्या कर रहे हैं?

Salman Khan

Salman Khan

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर आ रहा छोटे-छोटे से अपडेट पर इस वक्त लोगों की नजरें हैं। हर कोई भाईजान से जुड़ी हर खबर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। आज सुबह ही खबर आई कि सलमान खान को फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है, जिसके बाद सलमान के फैंस चिंता में हैं। साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल है कि इन धमकियों के बीच सलमान खान कहां हैं? आइए जानते हैं…

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो मॉनिटर पर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका का एक फुटेज नजर आ रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने को-स्टार के सामने मोनोलॉग बोलती नजर आ रही हैं। साथ ही दूसरे वीडियो में सलमान की टीम लोकेशन पर पहुंचती नजर आ रही है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान और रश्मिका फिलहाल हैदराबाद के मशहूर फलकनुमा पैलेस में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर News24 किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही इसके जिम्मेदारी लेता है।

Advertisment

बिग बॉस 18 की शूटिंग रद्द

एक्स पर लीक हुए इस वीडियो को 19.8K व्यूज मिले हैं। अगर ये वीडियो सच में फिल्म के सेट का है, तो जाहिर है कि धमकियों के बीच भी सलमान खान अपना काम कर रहे हैं और अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के वक्त सलमान खान ने टीवी शो बिग बॉस 18 की शूटिंग को रद्द कर दिया था, लेकिन कुछ ही समय बाद वो अपने काम पर वापस लौट गए थे।

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी

बता दें कि सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसकी वजह से भाईजान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ये मामला बेहद गरमाया हुआ है और लगातार सलमान खान को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट आता रहता है। हाल ही में भी सलमान खान को मिली धमकी की पुलिस जांच कर रही है।

सलमान के घर पर फायरिंग

गौर करने वाली बात है कि साल के शुरू में ही सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। पुलिस ने इस मामले में बेहद गंभीरता से जांच की कई लोगों को अरेस्ट भी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ