Bigg Boss 18: बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 4 सदस्य, लिस्ट में किसका-किसका नाम?

Bigg Boss 18: टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोगों के नाम सामने आए हैं। आइए देखते हैं कि कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 इस वक्त जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं। इस बीच अब इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं। जी हां, इस बार 4 लोगों को नॉमिनेट किया गया है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल है?

विवियन डीसेना करेंगे नॉमिनेट

एक्स अकाउंट @real_khabri_1 के लेटेस्ट पोस्ट की मानें तो इस बार चार लोग बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में चाहत पांड़े, सारा खान, अरफीन खान और तजिंदर बग्गा का नाम शामिल है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस बार शो के घर से कौन बाहर होता है।

Advertisment
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

किसका-किसका नाम?

रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते बेघर होने के लिए 8 लोगों के नाम सामने आए थे। जी हां, नॉमिनेशन लिस्ट में चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल, करण, चुम दरांग, तेजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी का नाम शामिल था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसमें सिर्फ चार लोगों के नाम शामिल है।

विज्ञापन

शो में नहीं आ रहा कुछ खास मजा

अब देखने वाली बात ये होगी कि इस बार शो के घर से किसका पत्ता साफ होता है। गौरतलब है कि सलमान खान के इस शो को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज रहता है। शो में होने वाला ड्रामा लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है, लेकिन इस बार कुछ लोग इससे बोर भी होते नजर आ रहे हैं। सलमान खान के होने के बाद भी शो वो कमाल नहीं कर पा रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन

बिग बॉस 18 को लेकर थी एक्साइटमेंट

गौर करने वाली बात है कि बिग बॉस 18 के शुरू होने से पहले इसको लेकर खूब बज बन रहा था, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो का मसाला खत्म होता जा रहा है। बिग बॉस में पहले खूब टास्क देखने को मिलते थे, लेकिन इस बार ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से इस बार शो दर्शकों को बोर कर रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ