दर्द से कराह रहे थे सलमान खान, चोटिल होने के बाद भी शूट किया Sikandar का गाना Bam Bam Bole

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। अब फिल्म के गाने बम बम बोले की शूटिंग के पीछे की एक कहानी सामने आ रही है।

Sikandar

Sikandar

Sikandar: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच भाईजान अपने समर्पण और प्रोफेशनलिज्म की मिसाल पेश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म सिकंदर के गाने ‘बम बम भोले’ की शूटिंग कैसे पूरी की, इस बात का पता जब उनके फैंस को चला तो भाईजान के कमिटमेंट की तारीफ हर कोई करने लगा। उनके इस जज्बे ने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को खासा प्रभावित किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

चोट के बावजूद जारी रखी शूटिंग

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान को अपनी चोटिल पसली को पकड़ते हुए दर्द सहते देखा जा सकता है। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी और किसी भी तरह की देरी या रुकावट नहीं आने दी। ये गाना एक भव्य होली सीन पर बेस्ड है, जिसके लिए बड़े पैमाने पर सेट तैयार किया गया था और इसमें सैकड़ों डांसर्स शामिल थे। गाने में जबरदस्त एनर्जी और परफेक्शन की जरूरत थी और सलमान ने अपनी तकलीफ को नजरअंदाज करते हुए पूरी शिद्दत से शूटिंग की।

विज्ञापन

गाने के प्रति जबरदस्त डेडिकेशन

सलमान खान अपने काम के प्रति बेहद जुनूनी हैं और इसका सबूत उन्होंने एक बार फिर दे दिया है। चोट के बावजूद शूटिंग न रोकने के उनके फैसले ने ये साबित कर दिया कि वो अपने काम को कितनी गंभीरता से लेते हैं। सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि सलमान दर्द में होने के बावजूद पूरे जोश के साथ डांस स्टेप्स कर रहे थे और अपने स्वाभाविक चार्म से माहौल को खुशनुमा बनाए हुए थे।

विज्ञापन

ईद पर धमाल मचाएगी सिकंदर

फिल्म सिकंदर इस ईद पर रिलीज होने जा रही है, जिसमें सलमान खान के साथ साउथ की फेमस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सलमान की मेहनत को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि सिकंदर एक और ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

विज्ञापन

सलमान की मेहनत को फैंस ने सराहा

जैसे ही ये खबर फैली कि सलमान ने चोटिल होने के बावजूद गाने की शूटिंग पूरी की, उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #GetWellSoonSalman और #RespectForSalman जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। फैंस का कहना है कि सलमान खान का ये समर्पण ही उन्हें सुपरस्टार बनाता है और वो हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाए रखते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ