Salman Khan के पिता Salim Khan को धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने धर दबोचा, वीडियो वायरल

Salim Khan Death Threat: सलमान खान के पिता को मिली धमकी के बाद पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ लिया है। अब इनसे पूछताछ कर पुलिस बिश्नोई गैंग से इनके कनेक्शन की जांच करेगी।

Salim Khan Death Threat

Salim Khan Death Threat

Salim Khan Death Threat: सलमान खान (Salman Khan) को लम्बे समय से बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में एक्टर के घर पर फायरिंग भी की गई थी। अभी तक इस मामले की जांच भी पूरी नहीं हुई थी कि एक नया कांड हो गया। अब भाईजान के पिता सलीम खान को एक बार फिर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जानलेवा धमकी मिली है। मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान को बुर्का पहनी एक औरत ने कुछ ऐसा कहा कि पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आ गई।

विज्ञापन

सलीम खान को बुर्का पहनी महिला ने दी धमकी

अब पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसने सलीम खान को धमकाया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की गाड़ी में इस बुर्काधारी महिला को बिठाकर ले जाया जा रहा है। बता दें, सलीम खान जब सुबह सैर के लिए निकले थे तो गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक स्कूटी रुकी। इस पर 2 लोग सवार थे और एक महिला जो बुर्के में थी, उसने उन्हें कहा- ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?’ तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई और मामला दर्ज हो गया।

विज्ञापन

पकड़े गए दोनों आरोपी

पुलिस ने बिना देरी किया छानबीन शुरू कर दी और सभी CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इन CCTV फुटेज की मदद से दोनों स्‍कूटी सवारों को ढूंढ निकाला गया। अब इन दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। सामने आ रहे वीडियो में दोनों आरोपी पुलिस स्टेशन में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, महिला ने बुर्के से अपना मुंह छिपाया हुआ है। तो दूसरे आरोपी के चेहरे को भी काले कपड़े से ढक दिया गया है।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

अब उनकी शक्ल तो रिवील नहीं हुई लेकिन सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस इन दोनों को दिल खोलकर गालियां दे रहे हैं। सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सभी काफी चिंतित हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले में जरा भी देरी नहीं कर रही और तत्काल प्रभाव के साथ जांच में जुटी हुई है। अब महिला ने सलीम खान को वो सब क्यों कहा था? और क्या वो वाकई बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखती है? पुलिस इन सवालों का जवाब पाने में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ