'हम अब भी एक परिवार हैं', तलाक के बाद Salman Khan की एक्स भाभी ने खान परिवार पर दिया बयान

Seema Sajdeh on Relationship With Khan Family: सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने खान परिवार से अपने रिश्ते को लेकर बात की है। तलाक के बाद वो खान फैमिली से कैसा बॉन्ड शेयर करती हैं, सीमा सजदेह ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में बताया है।

Seema Sajdeh on Relationship With Khan Family

Seema Sajdeh on Relationship With Khan Family

Seema Sajdeh on Relationship With Khan Family: बॉलीवुड इंडस्ड्री के फेमस परिवारों में से एक खान परिवार इस वक्त काफी सुर्खियों में है। खासकर दबंग सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों ने उनके परिवार और फैंस की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। इसी बीच अब सलमान खान की एक्स भाभी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने खान परिवार से अपने रिश्ते पर बात की है। सीमा ने बताया है कि खान परिवार से उनका रिश्ता अब कैसा है। सोहेल से तलाक के बाद अपने दोनों बेटों के साथ सीमा कैसा बॉन्ड शेयर करती हैं। ये सभी बातें उन्होंने एक इंटरव्यू में कही हैं। चलिए आपको बताते हैं सीमा सजदेह ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन

सीमा ने खान परिवार को बताया क्लोज

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में सीमा सजदेह से उनके खान परिवार से रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। सोहेल खान से तलाक के बाद सीमा सजदेह ने बताया उनका बॉन्ड खान फैमिली के साथ अब कैसा है। इस दौरान सीमा ने कहा कि मैं सोहेल के साथ दो बच्चों को शेयर करती हूं, हम अब भी एक परिवार हैं जब हमारे बच्चों की बात आती है। मैं खान परिवार की बहुत इज्जत करती हूं। मैंने अपनी जिंदगी के कुछ बेहतरीन साल उनके साथ बिताए हैं और मेरे दोनों बच्चे मेरे लिए ट्रॉफी हैं।

विज्ञापन

अपनी मां के साथ रिश्ते पर बोलीं सीमा 

इसी इंटरव्यू में सीमा सजदेह ने बताया कि उन्होंने अब तक जिंदगी में जितने भी फैसले लिए हैं, जो भी किया है उन्हें हमेशा उनकी मां ने सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई भी फैसला लिया हो, उसके बाद कभी भी मुझसे ये नहीं पूछा गया कि ऐसा क्यों। मुझे हमेशा फैसले लेने की आजादी मिली है।

विज्ञापन

सोहेल खान और सीमा का हुआ था तलाक

आपको बता दें सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने साल 1998 में फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के साथ शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों ने साथ में कुछ बेहतरीन पल बिताए लेकिन फिर साल 2022 में शादी के 24 साल बाद दोनों की तलाक की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ