---विज्ञापन---

Devendra Budia कौन? जिन्होंने कहा- Salman Khan को बिश्नोई समाज माफ कर सकता है

Salman Khan Deer Hunting Case: सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है। हाल ही में समाज के अध्यक्ष का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो सलमान को माफ कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर जबसे फायरिंग हुई है तबसे ही ‘भाईजान’ चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि अब ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है। दरअसल, हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बिश्नोई समाज से माफी मांगते हुए कहा था कि वो सलमान को माफ कर दें। अब इस पर बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने रिएक्ट किया है।

कौन हैं देवेंद्र बूड़िया?

देवेंद्र बूड़िया की बात करें तो वो बिश्नोई समाज के अध्यक्ष हैं, उन्होंने ही सलमान खान को माफ करने की बात कही है। गौरतलब है कि सोमी अली ने हाल ही में कहा था कि सलमान खान की तरफ से वो बिश्नोई समाज से माफी मांगती हैं। इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। वहीं, अब इस पर रिएक्ट करते हुए देवेंद्र बूड़िया ने बयान दिया है कि वो सलमान खान को माफ कर सकते है, लेकिन इसके लिए एक्टर को उनकी शर्त माननी पड़ेगी। देवेंद्र ने कहा कि हाल ही में सोमी अली ने जो माफी मांगी है, उसका कोई मतलब नहीं है। ऐसा तो पहले राखी सावंत भी कर चुकी है, लेकिन सलमान खान आरोपी हैं, तो उनको ही माफी मांगनी पड़ेगी।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---खबर नीचे जारी है---

हमारे नियम 29 हैं

उन्होंने कहा कि सलमान खुद इस प्रस्ताव को रखें और मंदिर में आकर माफी मांगे, तो बिश्नोई समाज उन्हें माफ कर सकता है। अपने बयान में बूड़िया ने कहा कि हम माफ कर सकते हैं, हमारे नियमों में 29 नियम हैं और उनमें एक नियम ये भी है कि क्षमादय हृदय। इस नियम में बड़े-बड़े महंत, साधु, नेतागण, बिश्नोई समाज के प्रमुख पंच और यूथ सब होते हैं, जो मिलकर इस पर विचार करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---खबर नीचे जारी है---

हमारा समाज उन्हें माफ कर सकता है

देवेंद्र ने कहा कि सलमान खान को मंदिर में शपथ लेनी होगी और सबके सामने कहना होगा कि वो इस तरह का गलत काम कभी नहीं करेंगे और वन्य जीवों और पर्यावरण की रक्षा करेंगे। अगर वो ऐसा करने के लिए तैयार हैं, तो हमारा समाज उन्हें माफ करने के बारे में सोच सकता है। बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज की नाराजगी सलमान से है।

---खबर नीचे जारी है---

लॉरेंस बिश्नोई ने दी है सलमान को जान से मारने की धमकी

काला हिरण शिकार मामले में ही लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी है। लॉरेंस भी सलमान खान से माफी के लिए कह चुका है। बताते चलें कि हाल ही में सलमान खान के घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली है।

यह भी पढ़ें- आजादी की जंग की असली ‘बिब्बोजान’! बनारस की वो मशहूर तवायफ गौहर जान, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ खोला मोर्चा

---खबर नीचे जारी है---

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

First published on: May 14, 2024 07:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola