Bigg Boss OTT 2: घर में परिवार का मिला प्यार, कुछ दुश्मन बन गए यार, ऐसा होने वाला है Weekend Ka Vaar

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के ग्रैंड फिनाले में कुछ ही दिन बचे हैं। इस हफ्ते भी बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स के घरवालों को घर में आना हुआ। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को इमोशनल होते हुए देखा। इसके अलावा शो में काफी लोगों के बीच आपस में घमासान देखने को मिला। ये सब होते-होते आज शो में ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) का दिन भी आ चुका है। आज सलमान खान शो में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के साथ जुड़ेंगे और मुद्दों पर बात की जाएगी।

इसी बीच जियो सिनेमा ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) नजर आ रहे हैं। साथ ही वो हिंट दे रहे हैं कि आज यानी शनिवार (5 अगस्त) को वींकेड का वार में क्या होने वाला है।

विज्ञापन

Weekend Ka Vaar में किसकी लग सकती है क्लास 

प्रोमो वीडियो में सलमान खान का मूड देखकर लगाता है आज भी कुछ बड़ा होने वाला है। इससे पहले ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) में सलमान ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को उनकी बातों के लिए टोका था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान को एल्विश यादव के फैंस द्वारा काफी ट्रोल होने का समाना करना पड़ा था। ऐसे में इस हफ्ते बिग बॉस के घर में काफी कुछ घटा है तो इस बार किसका नंबर आता है ये देखना दिलचस्प होगी।

विज्ञापन

Fukra Insaan बने घर के पहले फाइनलिस्ट

इस हफ्ते ‘टिकट टु फिनाले’ टास्क (Ticket to Finale Task) जीतकर फूकरा इंसान (Fukra Insaan) यानी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के आखिरी कैप्टन बने और साथ ही इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट भी बन चुके हैं। हालांकि, इस टास्क के लिए पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और अभिषेक मल्हान के बीच जबरदस्त टकराव भी देखने को मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ